फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All signboards, milestones to be in Gurmukhi in Punjab

साइनबोर्ड, मील पत्थर पर पंजाबी भाषा लिखना अनिवार्य, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

Fri, 21 Feb 2020 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
All signboards, milestones to be in Gurmukhi in Punjab
फाइल फोटो

पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर अहम फैसला लागू करते हुए राज्य के सभी सरकारी व अर्ध-सरकारी संस्थानों, बोर्डों, निगमों के साइन बोर्डों और सड़कों के मील-पत्थर गुरमुखी लिपि के जरिये पंजाबी भाषा में लिखना अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले को लागू करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि पंजाब राज्य भाषा एक्ट-1967 की धारा 4 अधीन मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए पंजाब सरकार ने यह आदेश जारी कर दिए हैं कि सभी साइन बोर्डों और मील पत्थरों पर पूरी जानकारी पंजाबी भाषा (गुरमुखी लिपि) में लिखना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि किसी अन्य भाषा में जानकारी दी जानी जरूरी हो तो यह पंजाबी भाषा से नीचे और कम जगह पर लिखी जायेगी। उच्च शिक्षा व भाषा विभाग के सचिव राहुल भंडारी के हस्ताक्षर के तहत पंजाब राज्य के सभी विभागों के मुखियों, डिवीजनों के कमिश्नरों, जिलों के डिप्टी कमिश्नरों, जिला और सेशन जजों, विधानसभा के सचिव, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार और बोर्डों और निगमों के चेयरमैनों को लिखे गए पत्र में इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश को यथावत लागू कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य के निजी व्यापारिक, औद्योगिक और शैक्षिक संस्थानों के साइन बोर्ड पंजाबी में लिखे जाने के लिए एक अलग अधिसूचना पंजाब सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी किया जाना है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंधी प्राथमिक कार्रवाई करके श्रम विभाग को यह अधिसूचना जारी करने के लिए लिख दिया है और यह भी जल्द ही जारी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed