फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All Lok Sabha and Rajya Sabha MPs of Congress from Punjab to meet at Pratap Singh Bajwa residence

पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी: विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले सिद्धू, बैठक के बाद प्रताप बाजवा ने दिया बड़ा बयान

Sun, 18 Jul 2021 11:06 AM IST
ajay kumar एएनआई इनपुट, चंडीगढ़
एएनआई इनपुट, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Jul 2021 11:06 AM IST
सार

सुलह की डोर पंजाब कांग्रेस में और उलझती जा रही हैं। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को अपने घर पंजाब के सभी सांसदों की बैठक बुलाई। 

विज्ञापन
All Lok Sabha and Rajya Sabha MPs of Congress from Punjab to meet at Pratap Singh Bajwa residence
प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मतभेद अभी सुलझे नहीं हैं। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि जल्द ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को सिद्धू पटियाला स्थित अपने आवास ने निकले और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और छह अन्य विधायकों के साथ विधायक मदन लाल के आवास मिलने पहुंचे। इसके बाद सिद्धू ने लुधियाना के खन्ना में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उधर, किसान और पंजाब में कांग्रेस के मुद्दों को लेकर राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर बड़ी बैठक की। बैठक में पंजाब के सभी कांग्रेस सांसद शामिल हुए।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार को सिद्धू ने पंजाब के 30 विधायक और मंत्रियों से मुलाकात की। इससे पहले शनिवार को ही सिद्धू पंचकूला में मौजूदा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी मुलाकात कर चुके हैं। मंत्री-विधायकों के साथ सिद्धू के खाना खाते तस्वीरें भी सामने आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर बैठक संपन्न
उधर, सिद्धू के खिलाफ कैप्टन अमरिंदर सिंह के सुर नरम पड़े हैं। लेकिन शनिवार को कैप्टन ने राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। इसके बाद रविवार को प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर पंजाब के सांसदों की बैठक हुई। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद शामिल हुए। 

बाजवा बोले- कैप्टन से नहीं व्यक्तिगत मतभेद
बैठक के बाद राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन के साथ मेरे व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। बल्कि ये मतभेद नीतियों और राज्य सरकार द्वारा पूरे नहीं किए गए वादों पर हैं। हमने इस विषय पर विस्तृत चर्चा की है। कैप्टन ने अधूरे वादों को पूरा करने के लिए 12-14 सप्ताह का समय मांगा है, क्योंकि चुनाव को अभी सात महीने हैं।





सिद्धू पर क्या बोले बाजवा
सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष स्वीकार करने के सवाल पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हमने हर जाति-धर्म के लोगों को स्वीकार किया है। चाहे वह जवान हो या बूढ़ा,लंबा हो या छोटा। हमने पहले भी स्वीकार किया था, अब भी करेंगे। पार्टी हाईकमान जो भी फैसला करेगा हम उसका पालन करेंगे। कोई चुनौती नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू सोनिया गांधी से मिलने के बाद शिष्टाचार मुलाकात के लिए आए थे, मैंने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिया। सांसदों की बैठक में हमने कृषि मुद्दों और मूल्य वृद्धि पर चर्चा की।

हमने पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन और टीकों के आवंटन पर विस्तृत चर्चा की। हम सदन में 'काम रोको प्रस्ताव' पेश करेंगे। हमने पंजाब के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आगामी संसद सत्र की रणनीति पर भी चर्चा की है। मनीष तिवारी, कांग्रेस सांसद।






क्या हाईकमान के फैसले से आहत हैं अमरिंदर और बाजवा
शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह बाजवा के बीच लगभग डेढ़ घंटे मुलाकात चली। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। प्रताप बाजवा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद जगजाहिर हैं। बीते चार साल के दौरान बाजवा कैप्टन के कामकाज पर लगातार उंगली उठाते रहे हैं। लेकिन ताजा सिद्धू प्रकरण पर शनिवार को बाजवा का अचानक सिसवां फार्म हाउस पहुंचकर कैप्टन से मिलना नए समीकरणों की तरफ इशारा कर रहा है। 

बाजवा बेअदबी के मामले को लेकर सिद्धू के बयान का समर्थन करते रहे हैं लेकिन उन्हें बड़ा ओहदा दिए जाने को लेकर उन्होंने कभी अपने पत्ते नहीं खोले। कैप्टन और बाजवा, दोनों दिग्गज नेताओं की ताजा मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि दोनों नेता हाईकमान के एकतरफा फैसले से आहत हैं और सीनियर नेताओं को प्रदेश की सियासत से अलग-थलग करने की कोशिश मान रहे हैं। फिलहाल बाजवा ने ताजा घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed