फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All India Kisan Sabha to hold Punjab bandh on 25th September, against recent agriculture ordinances passed by the Centre

कृषि अध्यादेशों के विरोध में किसान, 25 सितंबर को 'पंजाब बंद' का एलान

Thu, 17 Sep 2020 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
All India Kisan Sabha to hold Punjab bandh on 25th September, against recent agriculture ordinances passed by the Centre
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में केंद्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों का किसान जोरदार विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में किसान संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़-मनाली समेत कई राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों जाम रहे। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा ने 25 सितंबर को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पास कृषि अध्यादेशों के विरोध में पंजाब बंद का एलान किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


19 सितंबर को मोगा में बैठक
पंजाब की 10 किसान जत्थेबंदियों ने बुधवार को बैठक करके 25 सितंबर को पंजाब बंद करने का एलान किया। जम्हूरी किसान सभा के महासचिव कुलवंत संधू की अगुवाई में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। किसान नेताओं निरभै सिंह ढुडीके, रजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, बूटा सिंह बुर्जगिल, जगमोहन सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को पंजाब भर में कारोबार और सड़क व रेल आवाजाही मुकम्मल बंद की जाएगी। साथ ही फैसला लिया गया कि बंद को कामयाब करने के लिए पंजाब की सारी किसान जत्थेबंदियों की एक साझी बैठक 19 सितंबर को मोगा में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल मोदी सरकार से नाता तोड़े : बलबीर सिद्धू
शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर कृषि अध्यादेशों संबंधी दोहरी राजनीति का स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया है। उन्होंने किसानी को तबाह करने के रास्ते पड़ी केंद्र सरकार से शिअद के नेताओं से तुरंत अपना नाता तोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर शिरोमणि अकाली दल भाजपा से अपना गठजोड़ तोड़कर केंद्र सरकार से बाहर नहीं आता तो वह यह किसान विरोधी कानून बनाने की अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल प्रधान द्वारा कल लोकसभा में जरूरी वस्तुएं संबंधी बिल के विरोध में लिया गया स्टैंड लोगों की आंखों में धूल झोंकने का ही एक नया पैंतरा है। अकाली दल ने यह पैंतरा भाजपा के साथ पर्दे के पीछे हुए समझौते के बाद ही लिया है, जिसके अंतर्गत अकाली दल सिर्फ मुंह रखने के लिए ही इन अध्यादेशों का विरोध करेगा और भाजपा इस विरोध को नजरअंदाज करेगी।

सुखबीर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी आप
आप पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने कृषि अध्यादेशों के बारे में सुखबीर सिंह बादल पर गुमराह करने वाली बयानबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने सुखबीर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की चेतावनी दी है। भगवंत मान ने सुखबीर सिंह को झूठा और गप्पी बताते कहा कि अध्यादेशों के बारे में ओछी बयानबाजी करके संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। 


मान ने कहा कि अब तक कृषि अध्यादेशों की जोरदार वकालत करते आ रहे बादल अचानक विरोध करने लगे हैं, परंतु वास्तविकता में यह विरोध दिखावे और छल से ज्यादा कुछ भी नहीं। बादलों की ओर से जैसे पहले कृषि अध्यादेशों के हक में बोल-बोल कर लोगों को गुमराह करने की असफल कोशिशें की गई थी, उसी तरह अब विरोध का दिखावा भी गुमराह करने वाला ही है। भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल की ओर से संसद में मंगलवार को पेश हुए आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल-2020 के विरोध में वोट डालने के दावे को कोरा झूठ करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed