{"_id":"58c2428b4f1c1bc250dc4629","slug":"all-india-hotel-management-institutes-closed-sort-term-courses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, एक फैसला लिया गया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, एक फैसला लिया गया है
विनीत तोमर /अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 11 Mar 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। एक कोर्स बंद कर दिया गया है, जिसके चलते स्टूडेंट्स को परेशानी उठानी पड़ सकती है। देशभर के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में होने वाले शार्ट टर्म कोर्सों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। पर्यटन मंत्रालय की तरफ से पिछले कई माह से इसके लिए बजट ही नहीं भेजा जा रहा।
अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय नया कोर्स डिजाइन करके इसे दोबारा शुरू करेगा। दरअसल, पर्यटन मंत्रालय की तरफ से देश के सभी होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और पर्यटन केंद्रों पर शार्ट टर्म कोर्स कराएं जाते थे। तीन माह से एक साल की अवधि तक के इन कोर्सों में उन युवाओं को एडमिशन दिया जाता था, जो होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोजगार तलाश रहे हैं। हाईस्कूल या इंटरमीडिएट पास युवाओं को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एडमिशन मिलता था।
फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, बेकरी और हाउस कीपिंग आदि शार्ट टर्म कोर्सों के माध्यम युवाओं को रोजगार के तौर-तरीके बताए जाते थे। इसमें एडमिशन लेने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं था। आवंटित सीटों के सापेक्ष युवाओं के आवेदन इकट्ठा हो जाते, तभी कोर्स शुरू कर दिया जाता था। यानी हर दो से तीन माह के बीच एडमिशन हो जाते थे। फिलहाल यह कोर्स बंद कर दिए गए हैं। पिछले तीन माह से पर्यटन मंत्रालय की तरफ से बजट नहीं आने के कारण इन कोर्सों में एडमिशन नहीं हो रहे।

अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय करेगा नया कोर्स डिजाइन
एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक यह कोर्स पर्यटन मंत्रालय से जारी बजट में कराए जाते थे, लेकिन अब इनकी जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ली है। इसलिए फिलहाल कई माह से यह मामला अधर में लटका है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय नये तरीके से कोर्स को डिजाइन कर रहा है। पहले के मुकाबले नियमों में बदलाव कर आगामी दिनों में इसे दोबारा से चलाने की उम्मीद है।
प्रदेश में होटल मैनेजमेंट के पांच इंस्टीट्यूट
प्रदेश में होटल मैनेजमेंट के छह इंस्टीट्यूट हैं। इसमें स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रोहतक, कुरुक्षेत्र, पानीपत, फरीदाबाद और यमुनानगर शामिल हैं। रोहतक इंस्टीट्यूट में फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, बेकरी और हाउस कीपिंग आदि शार्ट टर्म कोर्स संचालित थे।
फिलहाल यह कोर्स बंद है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय इन कोर्सों को नए तरीके से डिजाइन कर रहा है। मई तक दोबारा से कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। केवल उन्हीं युवाओं को एडमिशन मिलेगा, जो इस क्षेत्र में आना चाहते हैं।
- मोहम्मद शाहिद हसनैन, प्राचार्य स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रोहतक