फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all india anti terrorist front chairman controversial statement

'पाकिस्तान ने हमेशा भारत से धोखा कर पीठ पर छुरा घोंपा'

Thu, 07 Jan 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 07 Jan 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
all india anti terrorist front chairman controversial statement

जब भी भारत ने पाकिस्तान के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है पाकिस्तान ने भारत के साथ धोखा कर पीठ में छुरा घोंपा है। यह बात पठानकोट एयरबेस कैंप के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से भारत के साथ धोखा करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पर जितने भी आतंकी हमले हुए हैं उनके पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है। सभी हमलों के भारत के पास पुख्ता सबूत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान के साथ कोई तालमेल न बनाए। जितने भी संपर्क है उन्हें तोड़ दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही आतंकी हमलों के सभी सबूत यूनाइटेड नेशन को भेज दिए जाने चाहिए। इतना ही नहीं आतंकवाद के खिलाफ जितने भी देश हैं उन्हें साथ लेकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजहर, सईद, दाउद को इंडिया को सौंप दे पाकिस्तान

all india anti terrorist front chairman controversial statement

बिट्टा ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत से बात करना चाहता है तो पाकिस्तान के आतंकवादी मास्टर माइंड अजहर, सईद, दाउद को इंडिया को सौंप देना चाहिए ताकि भारत सरकार अपने तरीके से जांच कर सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसकी कमान आईएसआई के हाथ में है नेता के हाथ में नहीं।

उन्होंने कहा कि जब भी आतंकवादियों ने भारत पर हमला किया है निर्दोष लोगों को ही मारा है। सरकार को चाहिए कि इन आतंकियों को जिंदा पकड़ने की बजाय इन्हें मौके पर ही मार देना चाहिए। इतना ही नहीं अगर कोई आतंकी एक गोली चलाता है तो उसके जवाब में हमें 100 गोलियां चलानी चाहिए।

वहीं एसपी सलविंदर सिंह को इस बारे में कुछ मालूम नहीं था कि उनके साथ ऐसा होने वाला है। इसके अलावा एसपी को सिक्योरिटी भी दी गई थी लेकिन वह अपनी सिक्योरिटी के बिना ही थे। उन्होंने कहा कि अगर एसपी सलविंदर सिंह अपनी सिक्योरिटी को साथ ले जाते तो इन आतंकियों को वहीं मार दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed