फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All govt employees of Haryana will get cashless health facility

Haryana: हरियाणा में नववर्ष पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

Mon, 01 Jan 2024 07:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jan 2024 07:56 PM IST
सार

नववर्ष के पहले दिन हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब सभी कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले यह सुविधा सिर्फ दो विभागों तक सीमित थी। मगर अब इसके दायरे में सभी विभाग आएंगे। 

विज्ञापन
All govt employees of Haryana will get cashless health facility
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने नए साल के मौके पर सरकारी कर्मचारियों व उनके आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का तोहफा दिया है। दो महीने पहले यह योजना मत्स्य व बागवानी विभाग में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई थी। अब सरकार ने इसे सभी विभागों में लागू कर दिया है। सोमवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यह योजना शुरू की थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। इसके साथ राज्य सरकार ने बागवानी व मत्स्य विभाग में यह योजना आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस के कर्मचारियों और उनके आश्रितों तक बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


यह योजना आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण) के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। सीएम ने बताया कि सभी लाभार्थियों को इस कैशलेस योजना से बहुत लाभ होगा क्योंकि इसके अंतर्गत सूचीबद्ध प्रक्रियाएं पूर्ण रूप से कैशलेस होंगी। साथ ही अस्पताल को एक निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर एक ही
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म से उनके दावों को मंजूरी मिल जाएगी। यह योजना लाभार्थियों को निर्बाध, परेशानी मुक्त और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करेगी। सूचीबद्ध अस्पतालों में योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए सभी लाभार्थियों को ई-कार्ड/सीसीएचएफ कार्ड जारी किया जाएगा। लाभार्थी पेयी कोड, आधार नंबर या पीपीपी का उपयोग करके इसका लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा व आयुषमान भारत के सीईओ राजनारायण कौशिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गंभीर बीमारियों को कवर करेगी योजना

इस योजना के तहत न सिर्फ गंभीर बीमारियों को कवर किया जाएगा बल्कि सभी प्रकार के इनडोर उपचारों व डे केयर प्रक्रियाओं को कवर किया जाएगा। गंभीर बीमारियों में हृदय संबंधी आपात स्थिति, मस्तिष्क रक्तस्राव, कोमा, बिजली का झटका, तीसरी और चौथी स्टेज का कैंसर और दुर्घटनाओं को कवर करेगी। ये सेवाएं डीजीएचएस के पैनल में शामिल सभी अस्पतालों में लाभार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed