{"_id":"5a53c4234f1c1b346f8b5acd","slug":"all-food-items-at-night-food-street-10-to-50-rupees-expensive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाम वसूलने में नाइट फूड स्ट्रीट ने तो होटलों को भी पीछे छोड़ा, चाय भी इतनी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाम वसूलने में नाइट फूड स्ट्रीट ने तो होटलों को भी पीछे छोड़ा, चाय भी इतनी महंगी
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
नाइट फूड स्ट्रीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की शह पर नाइट फूड स्ट्रीट पर लोगों से काली कमाई की जा रही है। सेक्टर-14 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट पर नगर निगम के अफसरों का हवाला देते हुए लोगों से स्नैक्स व फूड आइटम पर ओवरचार्जिंग की जा रही है। यहां रात में ज्यादातर पीजीआई में अपने मरीज को लेकर आए तीमारदार और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स खाने-पीने या चाय व कॉफी के लिए आते हैं।
चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से 2012 में नाइट फूड स्ट्रीट खोला गया था, ताकि महंगे होटलों और रेस्टोरेंट्स की जगह रात में भी लोगों को नाइट फूड स्ट्रीट पर अच्छा व सस्ता खाना मिल सके। हालांकि नाइट फूड स्ट्रीट की हालत आज ऐसी है कि यह शहर के होटलों से भी महंगा हो चुका है। जहां कॉफी 50 रुपये में, स्नैक्स 80 से 100 रुपये तक और डिनर 100 से 150 रुपये तक पड़ रहा है। जबकि नगर निगम की ओर से 2012 में नाइट फूड स्ट्रीट पर मिलने वाले स्नैक्स व फूड आइटम के जो रेट रिवाइज किए गए थे, उसके मुताबिक कोई भी फूड आइटम 70 रुपये से ज्यादा की नहीं है।
निगम के फील्ड इंस्पेक्टरों व अफसरों की शह पर नाइट फूड स्ट्रीट पर स्नैक्स व फूड आइटम के रेट में लोगों से दुगनी कमाई की जा रही है। रविवार रात करीब 11.50 पर अमर उजाला के संवाददाता ने यहां जाकर रिएलिटी चेक किया। नाइट फूड स्ट्रीट पर हर स्नैक्स, फूड आइटम और जूस, चाय व काफी नगर निगम द्वारा तय रेट से 40 से 50 रुपये महंगा बेचा जा रहा था। यहां तक नाइट फूड स्ट्रीट पर खुले फूड कियोस्क ने अपने मेन्यू कार्ड पर भी दोगुना दाम लिख रखे हैं। इससे साफ जाहिर है कि निगम के अफसरों की शह नाइट फूड स्ट्रीट पर जमकर लोगों से काली कमाई की जा रही है जिस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं।

नाइट फूड स्ट्रीट पर सभी फूड आइटम 10 से 50 रुपये महंगी
Night Food
- फोटो : File Photo
नाइट फूड स्ट्रीट पर सभी फूड आइटम 10 से 50 रुपये महंगी
निगम द्वारा जारी रेट लिस्ट रेट (रुपये) नाइट फूड स्ट्रीट पर वसूले रहे ये रेट (रुपये)
1. वेज थाली
(दाल, सब्जी, 3 रोटी और सलाद) 50 60
2. स्पेशल थाली
(सब्जी, दाल, चावल, पनीर 3 रोटी 68 80
व सलाद )
3. प्लेन राइस 18 30
4. दाल 27 50
5. कॉफी 11 20
6. कोल्ड कॉफी 18 50
7. गर्म अंडे 14 20
8. परांठे 11 20-50
9. चना-भटूरा 23 50
10. पनीर टिक्का 68 100
मेरे संज्ञान में अब तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर नाइट फूड स्ट्रीट पर लोगों से ओवरचार्जिंग हो रही है, तो मैं इसकी निगम अधिकारियों से जांच करूंगा।
-जितेंद्र यादव, कमिश्नर, चंडीगढ़ नगर निगम