फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For the first time in December, nighttime mercury came down below normal

प्रचंड ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़, पांच डिग्री पहुंचा रात का पारा, टूटे कई रिकॉर्ड

Sun, 29 Dec 2019 10:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 29 Dec 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
For the first time in December, nighttime mercury came down below normal
- फोटो : अमर उजाला

सिटी ब्यूटीफुल में लगातार 12वें दिन कोल्ड डेज रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान तो स्थिर बना हुआ है लेकिन अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

 

दिसंबर में पहली बार रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 30 दिसंबर से थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 31 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि एक व दो जनवरी को चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। बारिश से फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 31 दिसंबर से पहले राहत मिलने के आसार नहीं है। उसके बाद बारिश आएगी और फिर से तापमान नीचे आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के मुताबिक शहर में साल 2007 के बाद से इस साल दिसंबर में सबसे लंबी अवधि वाले ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए। साल 2007 में लगातार 21 दिन कोल्ड डेज रहे थे, जबकि इस बार 11 दिन हो चुके हैं और आगे जारी रहने के आसार हैं। इससे पहले साल 2014 में चंडीगढ़ में लगातार आठ से सात दिन ठंड पड़ी थी। कोल्ड डेज उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो, जबकि सीवियर कोल्ड डेज में अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम होता है।


चंडीगढ़ में कोल्ड डेज की शुरुआत 17 दिसंबर से हुई है। इस दिन अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 11 डिग्री कम था। उसके बाद से लगातार ठंड बनी हुई है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 11 से 13 डिग्री और रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed