फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   alive harbans kaur soldier husband in kot lakhpat jail in pakistan

45 साल बाद पता चला कि सुहागन हूं मैं, सैनिक पति पाक जेल में

Wed, 18 May 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन Updated Wed, 18 May 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
alive harbans kaur soldier husband in kot lakhpat jail in pakistan
हरबंस कौर को जबसे ये खबर मिली, उसकी आंखों से खुशी के आंसू थम ही नहीं रहे - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में एक और 'सरबजीत' की कहानी सामने आई है। 45 साल पहले सेना ने जिस सैनिक को भारत-पाक जंग में शहीद करार दिया था, वे अब भी जिंदा हैं और पाक जेल में बंद हैं। 45 साल से विधवा की जिंदगी जी रहीं पंजाब के तरनतारन की हरबंस कौर को जबसे ये खबर मिली, उसकी आंखों से खुशी के आंसू थम ही नहीं रहे।
विज्ञापन


दिसंबर 1971 में हरबंस कौर को पति बलविंदर सिंह के भारत- पाक जंग में शहीद होने की खबर खुद सेना की ओर से तार के जरिए मिली थी। हैरानी की बात तो यह थी कि आज तक न तो सिख रेजिमेंट द्वारा बलविंदर सिंह का शव परिजनों को सौंपा गया, न ही अस्थियां। 
विज्ञापन


इसके चलते उनके मन के किसी कोने में पति के लौटने की छोटी सी उम्मीद जिंदा थी। पति के जिंदा होने की खबर वहां की जेल से लौटे कुछ भारतीयों ने उन्हें यह खबर दी है। वे अब इकलौती बेटी बलजिंदर कौर के साथ मिलकर बलविंदर को वापस लाने की कोशिश में जुट गई हैं। उन्होंने इसके लिए फॉरेन मिनिस्ट्री से लेकर लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को लेटर लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed