फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   alerts at Pakistan border near punjab

पंजाब से सटे पाक बार्डर पर बढ़ा तनाव

Wed, 08 Oct 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/गुरदासपुर/अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/गुरदासपुर/अमृतसर Updated Wed, 08 Oct 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
alerts at Pakistan border near punjab

पाकिस्तान की ओर से पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा से लेकर अरनिया सेक्टर में एलओसी तक की गई अंधाधुंध फायरिंग को देखते हुए पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


गुरदासपुर के बार्डर पर जवानों की संख्या बढ़ाई गई है क्योंकि ये इलाका जम्मू-कश्मीर के पास है। बीएसएफ पंजाब के आईजी अशोक कुमार के मुताबिक पंजाब के बार्डर पर इतना खतरा नहीं है, फिर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पंजाब के बार्डर पर सर्दी शुरू होते ही चौकसी बढ़ा दी जाती है। धुंध के दौरान पाकिस्तान की तरफ से हेरोइन व हथियारों की तस्करी बढ़ जाती है। जम्मू-कश्मीर में हुई गोलीबारी को देखते हुए यहां पर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदासपुर बार्डर जम्मू-कश्मीर के पास है और यहां का कुछ इलाका अतिसंवेदनशील है। इसी कारण यहां जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। बार्डर पर पाकिस्तान की तरफ हो रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

वहीं पंजाब के सीमांत क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है वहीं इसका कोई भी असर अटारी-वाघा सड़क सीमा पर देखने को नहीं मिला। बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार ने बताया पर्यटक रोज की तरह रिट्रीट देखने के लिए आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रोज की तरह हजारों की संख्या में पर्यटकों ने जाकर रिट्रीट सेरेमनी का आनंद उठाया। हालांकि इस बार बीएसएफ और पाक रेंजर्स के तेवर रिट्रीट के दौरान कुछ सख्त दिखाई दिए। उधर, पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से सीमांत गांवों में पुलिस की गश्त को बढ़ाया गया है।

सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को सेना पर भरोसा
गुरदासपुर। कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज फायर के उल्लंघन की खबरें आने के चलते गुरदासपुर और पठानकोट से सटे बॉर्डर एरिया में सेना की चौकसी बढ़ा दी गई है। हालांकि सीमा पर बसे गांवों के लोग बेफिक्र हैं। उनमें पाकिस्तान के इस रुख को लेकर चिंता का आलम तो है, लेकिन वे खुद को असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।


जीरो लाइन पर स्थित सिंबल स्कोल, खोजकीचक्क, ठाकुरपुर, ममियां चकराजा, भरियाल, चौंतरा सलाज के अलावा डेरा बाबा नानक क्षेत्र के ठेठरके, खासा, घनियां, ठठियां, रोसे पकीवां और कलानौर सरीखे गांवों के लोग पूरी तरह निश्चिंत हैं। उनका कहना है कि सीमा पर अभी तक कोई संदेहास्पद गतिविधि नजर नहीं आई है। वहीं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों का मानना है कि जवान सीमा पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। सीमा पर नजर रखने के मामले में ग्रामीण भी उनकी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed