फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert issued across Punjab after grenade attack in Pathankot

पठानकोट में ग्रेनेड हमला: डिप्टी सीएम रंधावा ने बॉर्डर जोन की बैठक बुलाई, पंजाब भर में अलर्ट जारी

Tue, 23 Nov 2021 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 01:13 AM IST
सार

पठानकोट में ग्रेनेड हमले के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य में पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। हर मंडल और जिले में कम से कम एक तिहाई गजटेड अधिकारियों की तैनाती रोस्टर के अनुसार करने का भी आदेश दिया। वीडियो कॉल के जरिए उपमुख्यमंत्री खुद इसकी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Alert issued across Punjab after grenade attack in Pathankot
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पठानकोट में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद पंजाब भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, गुरदासपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को जालंधर बॉर्डर जोन की बैठक बुलाई है। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ खुफिया विभाग से मिले इनपुट को लेकर सुरक्षा योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन


चुनाव से पहले पठानकोट के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार पर रविवार की रात अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को स्तब्ध जरूर कर दिया है। पठानकोट की जिला पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है। शहर के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने चुनाव से पहले हुए इस ग्रेनेड हमले को गंभीरता से लेते हुए जालंधर बॉर्डर जोन के पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई। जिसमें वह खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही सुरक्षा को लेकर योजना बनाई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में जो भी संलिप्त होंगे, उनको बख्शा नहीं जाएगा। वह पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों से सभी पहलुओं पर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे
राज्य की सुरक्षा को देखते हुए उपमुख्यमंत्री रंधावा ने कहा है कि शहरों के साथ ही प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कुछ असामाजिक तत्व नहीं चाहते हैं कि पंजाब में शांति रहे और विधानसभा चुनाव संपन्न हो पाएं।


काउंटर इंटेलिजेंस ने माना आतंकी हमला
पंजाब के पठानकोट में हुए ग्रेनेड हमले को पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम आतंकी हमला मान रही है। यही कारण है कि दोनों घटना की आतंकी हमले की दृष्टि से जांच कर रहे हैं। इंटेलिजेंस अधिकारियों ने बताया कि कुछ सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed