फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert for three days of dusty winds; weather to change.

Chandigarh News: तीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, बदलेगा मौसम

Sun, 21 Jun 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Alert for three days of dusty winds; weather to change.
चंडीगढ़। शहर में अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 20 से 23 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज और धूलभरी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 जून तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 24 और 25 जून को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। 24 जून के बाद क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। हालांकि बादलों की आवाजाही के बावजूद पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम 32 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को तेज हवाओं और धूलभरी परिस्थितियों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed