फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The government will now monitor the functioning of departments through a portal.

Chandigarh-Haryana News: विभागों के कामकाज पर अब पोर्टल से रहेगी सरकार की नजर

विज्ञापन
विजन-2047 के लक्ष्यों की हर तीन माह में होगी समीक्षा, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अब विभागों की योजनाओं और उनके कामकाज की प्रगति पर पोर्टल के जरिए नजर रखेगी। हरियाणा विजन-2047 के तहत तय लक्ष्यों को कितना पूरा किया गया, इसकी जानकारी विभागों को नियमित रूप से विजन2एक्शन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। आने वाली विभागीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति का आकलन इसी पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पंचकूला स्थित स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान में विभागीय अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अधिकारियों को बताया गया कि विभागों को अपनी योजनाओं के लक्ष्य और अब तक हुई प्रगति की जानकारी पोर्टल पर कैसे दर्ज करनी है। हर तीन महीने में किए गए काम का ब्योरा इसमें दर्ज करना होगा। इससे सरकार के पास योजनाओं की प्रगति का लगातार अद्यतन विवरण उपलब्ध रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पोर्टल पर पंजीकरण, विभाग का चयन, योजना की शुरुआती स्थिति दर्ज करने और वर्षवार लक्ष्य दर्ज करने का अभ्यास कराया गया। साथ ही हर तीन महीने की गतिविधियों और उपलब्धियों को दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। पोर्टल पर दर्ज ब्योरे से यह पता लगाना आसान होगा कि कौन सा विभाग तय लक्ष्य के अनुसार काम कर रहा है और किस योजना में काम पीछे चल रहा है। विभागीय समीक्षा के दौरान इसी जानकारी के आधार पर प्रगति का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed