{"_id":"59037df24f1c1b0b71c0f9b1","slug":"akshay-tritiya-2017-market-is-still-down-due-to-notebandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर धंधा हुआ मंदा, पिछली बार की अपेक्षा सेल एक तिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर धंधा हुआ मंदा, पिछली बार की अपेक्षा सेल एक तिहाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
पिछली बार की अपेक्षा सेल एक तिहाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद धंधे की आस लगाए बैठे सर्राफा कारोबारियों का धंधा अबकी बार मंदा हो गया। अक्षय तृतीया पर ठहरा हुआ धंधा चला तो पर नाम मात्र का। चंडीगढ़ के एक ज्वेलर ने बताया कि लोगों ने हल्के गहने ही खरीदे। मसलन खरीदारी के लिए 10 हजार रुपये से लेकर चालीस हजार रुपये तक की ज्वेलरी की खरीदारी की गई। एक ज्वेलर के अनुसार बालियां, अंगूठी, मंगलसूत्र की खरीदारी लोगों ने की।
चंडीगढ़ में करीब दो सौ से ज्यादा ज्वेलर हैं। जिसमें बीस से ज्यादा ब्रांडेड ज्वेलर हैं। इन ज्वेलर्स का कहना है कि अक्षय तृतीया पर जो खरीदारी दो साल पहले होती थी वह अब एकदम खत्म हो चुकी है। जो ग्राहक हैं उन्होंने भी सीमित खरीदारी की। चंडीगढ़ ज्वेलर एसोसिएशन के प्रधान राजीव सहदेव ने कहा कि अबकी बार धंधा एकदम मंदा हो गया। उम्मीद थी कि बाजार बेहतर होगा पर हुआ नहीं।