फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akshay Sharma won the PGTI Players Championship 2020 title

10 साल पहले थे कैडी...अब पीजीटीआई प्लेयर्स 2020 के चैंपियन बने अक्षय, प्रेरक है इनकी कहानी

Sun, 08 Nov 2020 01:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 08 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Akshay Sharma won the PGTI Players Championship 2020 title
गोल्फ क्लब मे शॉट लगाते अक्षय शर्मा। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के स्टार गोल्फर अक्षय शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया। अक्षय शर्मा को 4 लाख 84 हजार 950 रुपये की इनामी राशि मिली। यह मुकाबला पंचकूला गोल्फ क्लब में हुआ। इस जीत के साथ अक्षय शर्मा पीजीटीआई की मेरिट लिस्ट में 29वें स्थान से छलांग लगाते हुए 4वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें दस साल अक्षय चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में कैंडी का काम करते थे। अपने मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के पहले दिन से अक्षय बढ़त बनाते हुए नंबर- 1 पर चले आ रहे थे। शनिवार को आखिरी राउंड उनके नाम रहा और उन्होंने दिन का स्कोर अंडर- 67 का कार्ड खेला और टूर्नामेंट का कुल अंक 24 अंडर 264 बनाते हुए ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने पीजीटीआई टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। पिछला सबसे कम स्कोरिंग का रिकॉर्ड अणब लहरी और राशिद खान के नाम था।
विज्ञापन


दूसरी बार किया खिताब पर कब्जा
अक्षय शर्मा 2018 में प्लेयर्स चैंपियनशिप 2020 का खिताब जीत चुके हैं। उनके करिअर का यह दूसरा पीटीटीआई का खिताब है। सिटी के युवा गोल्फर करणदीप कोचर चैंपियनशिप में दूसरे स्थान रहे। उन्होंने चैंपियनशिप में कुल 19 अंडर 269 अंक बनाए। पुणे के उदयन और बेंगलुरू के चिंगारप्पा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधु पांचवें और अमृत लाल आठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत की राशि से चुकाएंगे घर का लोन
अक्षय ने कहा कि हाल ही में नयागांव में लोन लेकर घर बनाया था। कोविड के चलते पिछले सात महीने से कुछ काम नहीं था और न ही कोई टूर्नामेंट हो रहा था। घर के लोन की किश्त उतारने की चिंता लगी हुई थी। यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी अहम था। इस टूर्नामेंट में जीत की राशि से लोन उतारने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed