{"_id":"46d58de392ba8473e5f43d204395402d","slug":"akhilesh-yadav-not-like-haryana-board-exam-question-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड की परीक्षा के सवाल पर उखड़े अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा के सवाल पर उखड़े अखिलेश
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रवीण पाण्डेय
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा शासित हरियाणा में शिक्षा बोर्ड भिवानी के दसवीं कक्षा के प्रश्न पत्र में भाजपा के चुनाव चिह्न के बारे में पूछा गया सवाल उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी को रास नहीं आया है।
विज्ञापन
मामले में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के ट्विटर हैंडल पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को टैग कर तंज कसा गया है। इसमें दसवीं के सामाजिक विषय के पेपर में पूछे गए प्रश्न का जिक्र है। ट्वीट के साथ प्रश्न पत्र के दो पेज का फोटो भी टैग किया गया है।
विज्ञापन
वीरवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से तैयार किया गया दसवीं का प्रश्न पत्र जब विद्यार्थियों के समाने पहुंचा तो यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा। इसके बाद से बोर्ड के अधिकारी अलग-अलग तर्क देते रहे। पेपर के सत्रहवें प्रश्न में पूछा गया है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न क्या है।
विज्ञापन
भिवानी बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड के प्रश्न पत्रों को शिक्षाविद ही तैयार करते हैं। प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए कई बार दूसरे राज्यों का पैनल भी लिया जाता है।
हमारे सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में राजनीति भी शामिल है। प्रश्न पत्र में दो राजनीतिक दलों के नाम भी पूछे गए हैं। जहां तक प्रश्न पत्र का सवाल है, वह परीक्षा से तकरीबन पांच से छह माह पहले ही तैयार करवाए जाते हैं।
-पंकज, सचिव भिवानी बोर्ड।