{"_id":"5f0d38d26dba4956765d6ab8","slug":"akhil-bhartiya-mahila-khap-panchayat-demand-for-50-percent-reservation-in-panchayati-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय महिला खाप पंचायत ने पंचायती राज में मांगा 50% आरक्षण, सौंपा जाएगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय महिला खाप पंचायत ने पंचायती राज में मांगा 50% आरक्षण, सौंपा जाएगा ज्ञापन
Tue, 14 Jul 2020 10:17 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:17 AM IST
सार
- खाप की महापंचायत में पारित किया गया प्रस्ताव
- सीएम व डिप्टी सीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
विज्ञापन
वेबिनार में हिस्सा लेतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय महिला खाप पंचायत ने पंचायती राज में 50 फीसद महिलाओं के लिए आरक्षण मांगा है। इसके लिए महापंचायत में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस महापंचायत का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेबिनार के जरिये किया गया था। जिसमें देश और विदेश में हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। आयोजक एवं सर्वजातीय सर्व खाप महिला विंग की अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सर्व खाप महिला कान्फ्रेंस एवं महापंचायत में महिलाओं 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
जिसमें विशेष रूप से भाग लेने वाले विधायक गीता भुक्कल, आईजी ममता सिंह, आईजी सुमन मंजरी, फिल्म स्टार दामिनी चोपड़ा, बिजनेस विमेन रुचिका राजवंश, अमेरिका से नीतू मलिक सुहाग, रितु विकास श्योराण ऑस्ट्रेलिया, सुशीला मलिक ऑस्ट्रेलिया, पर्वतारोही अनीता कुंडू, सविता धनखड़ अमेरिका, सरला कुमार अमेरिका, योगिता बांगड़ और सरला सिंह इंग्लैंड, रियलिटी शो स्टार एवं सिंगर युविका वर्मा, योगिक स्टार कविता नलवा, दीपिका जागलान कैलिफोर्निया इत्यादि महिलाओं ने वीमेन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, फिजिकल एंड साइकोलॉजिकल वेल बीइंग व विमेन लीडरशिप एंड एंपावरमेंट मुद्दे पर अपने प्रभावशाली विचार रखें।
इन महिलाओं ने एक स्वर में आने वाले पंचायती राज में 50 प्रतिशत महिलाओं के रिजर्वेशन की मांग रखी। डॉक्टर संतोष दहिया ने बताया कि महिलाओं की सेफ्टी और सिक्योरिटी किसी भी देश या प्रदेश का प्रथम धर्म है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए खुद को फिजिकली और साइकोलॉजी कली मजबूत बनाना होगा। आज संसद में केवल 10 प्रतिशत महिलाएं ही हैं। लेकिन संसद में 50 प्रतिशत महिलाओं का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
डॉक्टर दहिया ने आने वाले पंचायती राज में महिलाओं के 50 प्रतिशत रिजर्वेशन की मांग करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र उड़ीसा, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, उत्तराखंड जैसे प्रदेशों में पंचायती राज में 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं को दिया गया है, फिर हरियाणा में क्यों नहीं। सभी महिलाओं ने प्रस्ताव को पास किया अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने यह मांग रखी जाएगी।