फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali neta attacked on kejriwal, told him rat

मजीठिया की केजरीवाल को ललकार, दिल्ली के सीएम को बताया चूहे जैसा बुझदिल

Sun, 29 Jan 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंतीपुर (अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंतीपुर (अमृतसर) Updated Sun, 29 Jan 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
akali neta attacked on kejriwal, told him rat
अरविंद केजरीवाल

मजीठा से शिअद प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल चूहे जैसा बुजदिल है, उसका जेल जाना तय है। 

विज्ञापन


अमृतसर की अदालत में केजरीवाल समेत उसकी तिकड़ी सबूत नहीं दे पा रही है। बार-बार तारीख पर तारीख ले रही है। किसी को बदनाम करने के लिए कुछ भी कह दो।

सबूत हैं तो आरोप लगाए। जैंतीपुर में प्रचार के दौरान मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल एंड कंपनी को मजीठा की जनता मुंह नहीं लगा रही है। 

'टोपी वाले बस टोपी पहनाना जानते हैं'

akali neta attacked on kejriwal, told him rat
मजीठिया - फोटो : अमर उजाला
औरतों के साथ बदसलूकी करने वाले केजरीवाल जुंड़ली को कौन नहीं जानता। यह टोपी वाले बस टोपी पहनाना जानते हैं। दिल्ली में आप की हालत कैसी है यह दिल्ली से पूछा जा सकता है।

आप बस पीठ में छुरा घोंपना है और अपना काम निकालती है। अन्ना हजारे सबूत है और दिल्ली गवाह। केजरीवाल जो भी आरोप मुझ पर लगा रहे हैं, उन्हें साबित करना होगा। 

मैं केजरीवाल एंड कंपनी को जेल भिजवाकर रहूंगा, जो बोलते हैं बोलते रहे। केजरीवाल को मजीठिया फोबिया हो गया है। मजीठिया ने कहा कि इलाके को पंजाब का सबसे हाइटेक क्षेत्र बनाना मेरा संकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed