{"_id":"5e0f57b28ebc3e881d0f9dc5","slug":"akali-leader-sukhbir-singh-badal-reached-at-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोआना की बहन से सुखबीर ने की मुलाकात, बोले- सजा माफी के लिए जल्द पीएम और गृहमंत्री से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोआना की बहन से सुखबीर ने की मुलाकात, बोले- सजा माफी के लिए जल्द पीएम और गृहमंत्री से मिलेंगे
Fri, 03 Jan 2020 09:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Jan 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे सुखबीर बादल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा माफ करने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। राजोआना की ओर से जेल में भूख हड़ताल पर बैठने के बयान के बाद गत दिनों एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दुगरी स्थित राजोआना की बहन के साथ बैठक की। इस मौके पर अकाली नेता व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा, एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल व एडवोकेट मीतपाल सिंह दुगरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि बलवंत सिंह राजोआना का मामला सिखों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और अकाली दल एक पंथक पार्टी है इसलिए राजोआना की सजा माफी को लेकर अकाली दल जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजोआना की ओर से 11 जनवरी को भूख हड़ताल पर बैठने से रोकने के लिए ही वह उनकी बहन से मुलाकात करने पहुंचे है।
विज्ञापन
परमिंदर सिंह ढींढसा के इस्तीफा दिए जाने के मामले पर बादल ने कहा कि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है और उनकी जगह पर साहनेवाल से अकाली विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों को विधानसभा में अकाली दल का नेता नियुक्त कर दिया गया है।