फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali leader reaction on bjp leader statement

भाजपा नेताओं के बयान से गुस्से में अकाली

Mon, 26 May 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
akali leader reaction on bjp leader statement

लोकसभा चुनाव के बाद सरकार की कारगुजारी पर भाजपाइयों के बयान की अकालियों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

विज्ञापन


शिअद महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा और बलविंदर सिंह भूंदड़ ने इसे अनावश्यक और गठबंधन धर्म का उल्लंघन करार दिया है। दोनों नेताओं ने कहा कि ये आरोप लंबे समय से चले आ रहे अकाली-भाजपा गठबंधन की भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि चूंकि दोनों पार्टियों का रिश्ता राजनीतिक न होकर दिलों की सांझ का है और दोनों पार्टियों केलिए सांझा प्लेटफार्म है, जहां नीतियों और सरकारी फैसलों पर खुलकर विचार किया जा सकता है। सार्वजनिक तौर पर कीचड़ उछालना गलत है। भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी से बर्ताव करते हुए ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जिससे दोनों पार्टियों केसीनियर नेताओं को निराशा का सामना करना पड़े।
विज्ञापन


ढींढसा और भूंदड़ ने कहा कि पंजाब भाजपा नेताओं ने प्रॉपर्टी टैक्स और माइनिंग का मुद्दा उठाया है, पर दोनों ही विभाग भाजपा के कोटे में हैं। दोनों भाजपा मंत्री बिना किसी दबाव के काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इनके लिए अकाली दल पर आरोप लगाना गलत है। रेत खनन संबंधी उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल और पूर्व उद्योग मंत्री अनिल जोशी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है और सिफारिशों को पूरी तरह स्वीकृत किया गया है। केंद्र मे एनडीए की सरकार बनने से जल्द वातावरण क्लियरेंस की समस्या भी हल हो जाएगी।


इसी तरह प्रॉपर्टी टैक्स का फैसला भाजपा और कैबिनेट मंत्रियों की सहमति से लिया गया था। दोनों नेताओं ने पंजाब वे केंद्र की भाजपा लीडरशिप से अपील की कि प्रदेश के नेताओं को बयानबाजी करने से रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed