{"_id":"5c4cd01bbdec224c741203d6","slug":"akali-leader-dalip-singh-pandhi-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः अकाली नेता दलीप पांधी का निधन, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः अकाली नेता दलीप पांधी का निधन, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक
Sun, 27 Jan 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
अकाली नेता दलीप सिंह पांधी
- फोटो : social media
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलीप सिंह पांधी का शनिवार को निधन हो गया। 82 वर्षीय पांधी पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उनके परिवार में एक बेटी है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रहे पांधी अमलोह सीट से विधायक भी रह चुके थे। पूर्ण राज्यकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पांधी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक ऐसा जमीनी नेता बताया, जिसने दबे-कुचले लोगों की प्रगति के लिए जीवन भर काम किया। शिअद ने भी पांधी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन