{"_id":"5808db454f1c1b9f1b70476f","slug":"akali-leader-arrest-in-the-case-of-kidnapping-in-mansa-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मामले में अकाली नेता गिरफ्तार, 1 करोड़ की ली थी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण मामले में अकाली नेता गिरफ्तार, 1 करोड़ की ली थी फिरौती
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Thu, 20 Oct 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
बुढ़लाडा के एक व्यापारी के अपहरण मामले में पुलिस ने एसजीपीसी सदस्य एवं संत समाज के महासचिव बाबा सुखचैन सिंह धर्मपुरा के बेटे और शिअद यूथ मालवा जोन वन का महासचिव कल्याण सिंह व उसके भांजे गुरप्रीत सिंह चहल को वीरवार को काबू किया।
आरोपियों ने अपहृत व्यापारी को छोड़ने की एवज में एक करोड़ रुपये फिरौती ली थी। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 22 लाख रुपये की रकम बरामद की है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद रकम में से 5.62 लाख विदेशी करेंसी है। व्यापारी चिमन लाल का 4 सितंबर को अपहरण हो गया था। व्यापारी को 18 दिनों के बाद उनके परिवार ने अपहरणकर्ताओं को एक करोड़ की फिरौती देकर छुड़वाया था। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब से मामले में जांच की मांग की।
आईजी एसके अस्थाना, एसएसपी मानसा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को गांव धर्मपुरा का घेराव कर एसजीपीसी सदस्य सुखचैन सिंह धर्मपुरा के घर, स्कूल व अन्य स्थानों पर छापामारी की। एसएसपी भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने बाबा सुखचैन सिंह के बेटे कल्याण सिंह और उसके भांजे गुरप्रीत सिंह चहल को साढ़े 22 लाख की नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया है। उनके अनुसार आरोपियों ने चिमनलाल का अपहरण किया था और यह रकम फिरौती के तौर पर हासिल की थी।

Trending Videos
पहले भी आ चुका है अधिकारियों का नाम
अरेस्ट
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों तक अपहृत व्यापारी के परिवार की ओर से दिए गए नोटों के नंबरों के जरिये पहुंच सकी है। पुलिस कल्याण सिंह के पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। अपहरण की रात आरोपियों ने रतिया से एक गाड़ी भी छीनी थी, जिसका मामला दर्ज है। उक्त लोगों के पास एक रिवाल्वर व अन्य हथियार भी हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर इसकी भी बरामदगी करवाएगी।
उधर इस मामले पर एसजीपीसी सदस्य सुखचैन सिंह धर्मपुरा ने कुछ भी बोलने से गुरेज किया है। बुढलाडा के व्यापारी चिमन लाल की बरेटा मंडी में फाइबर फैक्ट्री है। चिमन लाल के भाई सुरिंदर बांसल ने बताया किचार सितंबर की रात को घर लौटते समय उनका अपहरण किया गया था।
व्यापारी चिमन लाल अपहरण मामले में बुढलाड़ा के तत्कालीन पुलिस अधिकारियों का नाम भी चर्चा में रहा है। एक उच्च अधिकारी की ओर से पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ अपना गनमैन भेज कर मोड़ मंडी के एक बैंक की शाखा में छोटे नोटों को बदल कर बड़े नोट दिलवाने का मामला भी चर्चा में रहा था। इसके बाद उक्त अधिकारी का तबादला कर दिया गया।
एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि यह मामला बेहद संजीदा है और उस समय जांच कर रहे अधिकारियों के भी अलग-अलग विचार थे, जिसकी अब जांच की जाएगी। पूरे मामले पर शुक्रवार को आईजी एसके अस्थाना प्रेस कांफ्रेंस कर और खुलासे करेंगे।