युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, विधायक का नाम आया, अकाली दल ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना राहों के गांव नंगल छांगा निवासी 22 वर्षीय युवक वरिंदर ने सोमवार शाम को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिवार ने कांग्रेस से जुड़े लोगों को जिम्मेदार करार दिया है। आत्महत्या से पहले बनाई गई वीडियो में युवक ने जिन लोगों का नाम लिया था, परिवार ने उन सभी पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर बंगा सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन किया।
परिवार ने गांव के सरपंच सहित विधायक अंगद सिंह पर दूसरे पक्ष को शह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वरिंदर सिंह पिछले दिनों हुए झगड़े से आहत था। मृतक के भाई ने बताया कि गांव में एससी कोटे से संबंधित पंचायती जमीन बीते कई सालों से उनके परिवार के पास थी। जो तय नियमों के अनुसार उनको ठेके पर दी जाती थी। इस बार ठेका किसी और को दे दिया गया।
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
इन्हें कूड़ा व उपले रखने के लिए जो पंचायती जमीन दी गई थी, उस पर भी पंचायती शह पर जेसीबी से सारा सामान उठवा दिया गया। इस घटना के बाद कुछ युवकों ने वरिंदर घर के पास ही घेर लिया व उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान वरिंदर की पगड़ी उतर गई तब से उसकी पगड़ी उसे नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वह परेशान था।
युवक द्वारा बनाई गई वीडियो में विधायक अंगद सिंह, गांव के सरपंच व कई अन्य के नाम आने के बाद अकाली दल ने बंगा में रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन में अकाली दल के प्रदेश प्रधान बंटी रुमाना, एसजीपीसी सदस्य गुरबख्श सिंह, शंकर दुग्गल, एडवोकेट राजविंदर लक्की, परम खालसा, राजू आनंद, बसपा के डॉ. नछतर पाल, प्रवीण बंगा, आप के रणबीर राणा, शिव कौड़ा, भाजपा जिला प्रधान डॉ. पूनम मानिक, वरिंदर कौर थांदी आदि शामिल रहे।
उन्होंने आत्महत्या के लिए विधायक अंगद सिंह को जिम्मेदार करार दिया। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को विधायक अंगद सिंह की शह थी। उधर इस मामले में विधायक अंगद सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। मामला गांव की पंचायती जमीन का है। पंचायती जमीन को लेकर कोई विवाद हुआ है लेकिन उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।