फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal Decision to Join Haryana Assembly Elections 2019 with BJP

बड़ा फैसलाः हरियाणा विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ ही लड़ेंगे अकाली, सीएम से की मुलाकात

Fri, 31 May 2019 10:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal Decision to Join Haryana Assembly Elections 2019 with BJP
भाजपा-अकाली गठबंधन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की हरियाणा इकाई भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी। इस लोकसभा चुनाव में भी शिअद ने हरियाणा में भाजपा का साथ दिया था। जबकि इससे पहले शिअद हरियाणा में इनेलो के साथ ही चलती थी।
विज्ञापन


वीरवार को शिअद की हरियाणा इकाई ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा में जीत की बधाई देते हुए विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। अकाली दल के राज्य अध्यक्ष शरनजीत सिंह सोंध की अध्यक्षता में वीरवार को पार्टी के जिला अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों संग मुख्यमंत्री से मिलकर भरोसा दिलाया कि जिस तरह अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने संसदीय चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को कामयाब बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी, राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के दौरान अकाली दल द्वारा इससे दोगुनी मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन


अकाली दल के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा का सर्वांगीण विकास हुआ है, जिसके कारण गठजोड़ को संसदीय चुनावों में इतना बड़ा बहुमत प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री से मिलने गए अकाली नेताओं में वीरभान मेहता, सुखदेव सिंह मांडी, करतार कौर, सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, कवंलजीत सिंह, तेजिंदर सिंह ढ़िल्लों, दीप संधू, अजैब सिंह, मलक सिंह चीमा, गुरमीत सिंह पूनिया, कुलदीप सिंह चीमा ,प्रीथिपाल सिंह झाहड़, डॉ. हरनेक सिंह तथा भूपिंदर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed