फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali dal badal sadbhawna raily main points

जानिए, सदभावना रैली की खास बातें, किस नेता ने क्या कहा?

Tue, 24 Nov 2015 09:33 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
akali dal badal sadbhawna raily main points

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब की शांति भंग करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देगा। किसी भी सूरत में सूबे का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। सीएम सोमवार को बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित पर्ल कंपनी की कॉलोनी में आयोजित शिअद की सद्भावना रैली में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सीएम बादल ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उस कांग्रेस पार्टी के नेता हैं जिसने श्री अकाल तख्त पर हमला करवाया। उन्होंने कहा कि जो सरबत खालसा बुलाया गया था उसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुडे़ मामले पर कोई बातचीत नहीं की गई। वहीं कांग्रेसी व प्रदेश विरोधी ताकतों ने मिलकर जो फरमान जारी किए हैं, उनसे साबित होता है कि पार्टी कुर्सी हासिल करने के लिए प्रदेश विरोधी ताकतों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश विरोधी ताकतें और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बादल ने सभी विरोधी पार्टियों से अपील की कि वे प्रदेश के संवेदनशील मसलों पर राजनीति न करें। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब पहला प्रदेश है, जहां पर सफेद मक्खी पीड़ित किसानों को आठ हजार रुपये प्रति एकड़ और मजदूर परिवारों को 64 करोड़ की मुआवजा राशि जारी की गई है। आज तक हरियाणा, राजस्थान में किसानों व मजदूरों को इतनी बड़ी आर्थिक सहायता नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में हुई घटनाएं बेहद दुखद : सुखबीर

akali dal badal sadbhawna raily main points

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुई घटनाएं बेहद दुखदायक हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सीबीआई दोषियों को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर माहौल खराब करना चाहते हैं।

पंजाब विकास के रास्ते पर है, जो विरोधियों से सहन नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश की सड़कें फोर लेन होंगी। हर नहर व रजवाहे को पक्का करने के लिए दो हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।

सुखबीर ने कहा कि आगामी छह माह में एक लाख से अधिक नौकरियां सूबे के युवकों को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को भी नुकसान होने पर पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सुखबीर के साथ कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौजूद रहे।

कांग्रेस और सिख विरोधी लोग कर रहे हालात खराब : हरसिमरत

akali dal badal sadbhawna raily main points

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल रैली में भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो भी अश्लीलता फैलाई जा रही है, वह निंदनीय है। वह भी तो किसी की बेटी और बहू हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात खराब करने के लिए कांग्रेस और सिख विरोधी लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान किसी को भी दें, लेकिन प्रदेश विरोधी ताकतों के बहकावे में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो सूबे की अमन शांति को भंग करे।
----------------------------
रैली में ये दिग्गज भी पहुंचे
सद्भावना रैली में पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीपीएस पंजाब सरूप चंद सिंगला और विधायक प्रेम कुमार मित्तल समेत कई नेता पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed