{"_id":"fc081de8b18a2f8f0702784fa7ac7613","slug":"akali-dal-alligade-captain-amrinder-singh-in-swiss-bank-account-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत छोड़ आम आरोपी की तरह सामना करें कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत छोड़ आम आरोपी की तरह सामना करें कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 26 Nov 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
स्विस बैंक खातों को लेकर अकाली दल ने लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरा है। पार्टी ने कहा है कि कैप्टन सियासत छोड़कर आम आरोपी की तरह कार्रवाई की सामना करें।
विज्ञापन
सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बलविंदर सिंह भूंदड़ और महेश इंदर सिंह गरेवाल ने कहा कि बेईमानी के आरोप झेल रहे परिवार को सार्वजनिक जीवन में रहने का हक नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम रहते हुए कैप्टन ने लोगों से विश्वासघात करते हुए उनकी मेहनत की कमाई को दोनों हाथों से लूटा था।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन ने कैप्टन की पत्नी परनीत कौर और बेटे रणइंदर सिंह को एक नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि उनके बैंक खातों की मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने की कार्रवाई के खिलाफ दस दिनों में अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन
जब एचएसबीसी के खाता धारकों की सूची में परनीत कौर का नाम आया था तो उन्होंने इंकार कर दिया था। अब स्विट्जरलैंड ने यह कार्रवाई भारत द्वारा विदेशों में जमा काला धन का पता लगाने में सहयोग की अपील के बाद की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परनीत कौर और रणइंदर के खातों में जमा धन लाकर पंजाबियों को दिया जाए। क्योंकि यह धन कैप्टन के सीएम रहते समय लूटा गया था।
स्विस अधिकारियों के नोटिफिकेशन से साफ हो गया है कि कैप्टन ने सीएम रहते हुए करोड़ों के घोटाले किए और लूट का पैसा परिजनों के नाम पर विदेशों में जमा करवाया। दुख की बात है कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री होते हुए परनीत कौर वास्तव में कैप्टन द्वारा इकट्ठा काले धन को बाहर ले जाने का काम करती रहीं। स्विस अधिकारियों के नोटिफिकेशन के बाद उनके पास सियासत में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।