फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akal takht jathedar giani gurbachan singh controversial statement on baby born

बोले, अकाल तख्त के जत्थेदार, बच्चे 4 जन्में सरदार

Tue, 12 May 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 12 May 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
akal takht jathedar giani gurbachan singh controversial statement on baby born

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने अब बच्चे पैदा करने के विषय पर बेहद विवादास्पद बयान दे दिया है। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि दुनिया भर में अपनी पहचान को और मजबूत करने के लिए हर सिख को तीन या चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

विज्ञापन


वह बुड्ढा दल के 14वें प्रमुख सिंह साहिब बाबा बलवीर सिंह की ओर से रखवाए गए एक समागम में शिरकत करने पहुंचे थे। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि सिखों की गिनती कम है और कौम को मजबूत करने के लिए गिनती बढ़ाना जरूरी है। इसलिए हर सिख को तीन या चार बच्चे पैदा करने चाहिए।
विज्ञापन

जब 6-7 बच्चे थे, तब भी होता था गुजारा

akal takht jathedar giani gurbachan singh controversial statement on baby born

महंगाई के इस जमाने में इतने बच्चों के साथ गुजारे संबंधी पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले समय में लोगों के छह-सात बच्चे होते थे। तब भी गुजारा हो जाता था। अब क्या दिक्कत है।

साथ ही उन्होंने साफ किया कि सिख विरोधी कोई भी गतिविधि सहन नहीं की जाएगी। गांवों में आरएसएस की मुहिम चलाई जा रही है, जिसे रोकने के लिए योग्य कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed