फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajmer to Chandigarh Vande Bharat will run six days a week

Haryana News: हफ्ते में छह दिन चलेगी अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत, इस दिन नहीं होगा संचालन

Thu, 30 Nov 2023 03:26 AM IST
ajay kumar हरिंदर पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 03:26 AM IST
सार

रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत पूर्व की तरह दिल्ली तक बीच रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं अंबाला कैंट स्टेशन पर भी वंदे भारक का ठहराव होगा। अगर अन्य स्टेशन पर ठहराव की जरूरत होगी तो इसका आंकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Ajmer to Chandigarh Vande Bharat will run six days a week
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सप्ताह के छह दिन अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन नंबर 20977/78 का संचालन होगा, जो सोमवार और मंगलवार और गुरुवार से रविवार तक चलेगी। यानी बुधवार को वंदे भारत के संचालन पर विराम रहेगा।

विज्ञापन


यह फैसला अजमेर और जयपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों और उनमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर तैयार किया है। इस दौरान ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा भी देखा गया कि किस स्टेशन से किस स्टेशन तक टिकटों की वेटिंग अधिक रहती है। यह भी सामने आया है कि जो प्राथमिक समय सारिणी रेलवे की तरफ से जारी की थी। उसके तहत अजमेर से ट्रेन दिल्ली से होते हुए चंडीगढ़ तक जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान बीच रास्ते के पूर्व स्टेशनों सहित अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव की जानकारी नहीं थी। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत पूर्व की तरह दिल्ली तक बीच रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं अंबाला कैंट स्टेशन पर भी वंदे भारक का ठहराव होगा। अगर अन्य स्टेशन पर ठहराव की जरूरत होगी तो इसका आंकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वंदे भारत के संचालन में बदलाव

मौजूदा समय में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अंबाला कैंट स्टेशन पर हो रहा है। इसमें नई दिल्ली-कटरा और नई दिल्ली-ऊना हिमाचल वंदे भारत शामिल है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 22447 और 48 नई दिल्ली-अंब अंदौरा-नई दिल्ली का संचालन सोमवार और बुधवार से रविवार तक होगा। ट्रेन का संचालन मंगलवार को नहीं होगा। वहीं ट्रेन नंबर 22439 और 40 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली का संचालन सोमवार और मंगलवार और गुरुवार से रविवार तक होगा। ट्रेन का संचालन बुधवार को नहीं होगा।


 

अजमेर से दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ की तरफ संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को नहीं होगा। ट्रेन का ठहराव अंबाला कैंट स्टेशन पर भी होगा, क्योंकि अंबाला से जयपुर और अजमेर की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed