फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajay Sharma and Narinder Rinku returned home to Congress with their colleagues.

Chandigarh News: अजय शर्मा और नरिंदर रिंकू ने साथियों के साथ की कांग्रेस में घर वापसी

Mon, 15 Jul 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Ajay Sharma and Narinder Rinku returned home to Congress with their colleagues.
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और सांसद मनीष तिवारी ने अजय शर्मा और नरिंदर सिंह रिंकू सहित भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की घर वापसी करवाई। कांग्रेस भवन में पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अजय शर्मा और नरिंदर रिंकू पहले कांग्रेस में थे। कुछ वर्ष पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी में दोबारा शामिल होने पर अजय शर्मा और नरिंदर सिंह रिंकू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा है। कुछ मतभेदों के कारण 2022 में पार्टी छोड़ दी थी। अब मामले सुलझ गए हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने एक बार फिर से चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया। एचएस लक्की ने कहा कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। वे जल्द ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व मेयर रविंद्र पाल सिंह पाली, महासचिव अच्छे लाल, प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा, पार्षद गुरुप्रीत सिंह गाबी, जसबीर सिंह बंटी, सचिन गालव के अलावा पार्टी नेता यादविंदर मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed