{"_id":"629a4b37daf4087af53300d5","slug":"ajay-maken-spoke-to-kuldeep-bishnoi-over-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में राज्यसभा चुनाव: कुलदीप बिश्नोई को मनाने में जुटे अजय माकन, फोन पर की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव: कुलदीप बिश्नोई को मनाने में जुटे अजय माकन, फोन पर की बात
Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
सार
आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर वोट डालूंगा। अन्य विधायकों से आह्वान करूंगा कि वह भी ऐसा करें।
विज्ञापन
अजय माकन और कुलदीप बिश्नोई।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस से नाराज चल रहे विधायक कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन ने खुद प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार माकन ने बिश्नोई से फोन पर बात की है। उन्होंने 10 जून को होने वाले मतदान के लिए वोट भी मांगा। माकन अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक-एक वोट पक्की करना चाहते हैं। कुलदीप पार्टी के हाल के फैसले से नाखुश होने पर अपना वोट इधर-उधर न दे दें, इसे देखते हुए माकन ने खुद उन्हें शुक्रवार को फोन किया।
विज्ञापन
दिल की आवाज पर वोट करें सभी विधायक
निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। कांग्रेस जिस तरह से विधायकों को रायपुर ले गई, लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। सभी विधायक अपनी दिल की आवाज सुनकर वोट करें। बाहरी व्यक्ति की तुलना में वह हरियाणा को भली भांति समझते हैं। प्रदेश की बात को संसद में मजबूती से रख सकता हूं।
विज्ञापन
अपनी अंतर आत्मा की आवाज से डालूंगा वोट: कुलदीप
इससे पहले आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर वोट डालूंगा। अन्य विधायकों से आह्वान करूंगा कि वह भी ऐसा करें। उन्होंने कहा मैं मजबूत कांग्रेसी रहा हूं। मेरे पिता चौधरी भजनलाल कांग्रेस की पहचान रहे हैं। राहुल गांधी से मिले बिना पार्टी के किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को अपने पिता स्व. चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर आदमपुर में उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि निसंदेह मैं प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष के फैसले को लेकर खुश नहीं हूं। मैंने राहुल गांधी से मिलने का कोई समय नहीं मांगा है, अगर उनको मेरी जरूरत है तो बुलाएं। राहुल गांधी विदेश में हैं, मेरी उनसे बातचीत चल रही है। उनसे मिलने के बाद ही अंतिम फैसला लूंगा। मुझे बताया गया है कि 8-9 जून को राहुल गांधी से मुलाकात होगी। इसी कारण उदयपुर के चिंतन शिविर में नहीं गया।