फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ajab gajab people, abohar suvidha center shamefull deed, death certificate of alive lady, punjab

OMG! जिंदा महिला को थमा दिया उसी का डेथ सर्टिफिकेट

Fri, 10 Jun 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Fri, 10 Jun 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
ajab gajab people, abohar suvidha center shamefull deed, death certificate of alive lady, punjab
अबोहर के सुविधा सेंटर ने जिंदा महिला का बर्थ सर्टिफिकेट बनाया - फोटो : अमर उजाला
सुविधा सेंटर ने ऐसा कमाल किया, जानकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। जिंदा महिला को उसका डेथ सर्टिफिकेट थमा दिया। यह कारनामा अबोहर के सुविधा सेंटर ने किया। एक ओर तो पंजाब सरकार लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करती है वहीं दूसरी ओर सरकार के सुविधा सेंटर लोगों के लिए दुविधा का कारण बने हुए हैं। जहां नियुक्त कर्मचारियों ने एक जीवित महिला के नाम मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर एक नया कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने एसडीएम राजपाल सिंह से मिलकर मृत्यु प्रमाण पत्र पर उसके पति का नाम लिखने व ऐसी गलती करने वाले लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुविधा सेंटर इंचार्ज ने इसे मामूली गलती बताया है। ममता रानी ने बताया कि नवंबर 2015 में उसके पति सुरेंद्र कुमार पुत्र वेद प्रकाश की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए उसने फरवरी 2016 में सुविधा सेंटर में सभी दस्तावेज जमा करवाए। करीब 4 माह तक चक्कर लगवाने के बाद 7 जून, 2016 को सुविधा सेंटर ने उसके पति सुरेंद्र के स्थान पर ममता नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इसे देखकर ममता रानी हैरान रह गईं। पीड़िता ने एसडीएम राजपाल सिंह से मांग की है कि शीघ्र ही उसके पति के नाम मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को दोबारा चक्कर लगाना होगा : इंचार्ज
इस बारे में जब उसने सुविधा सेंटर की महिला कर्मचारी से बात की तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं सुविधा सेंटर इंचार्ज ज्योति कंबोज ने इसे मामूली गलती मानते हुए कहा कि विधवा को दुबारा सुविधा सेंटर का चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed