फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Airport couldn't become a standard of the International Airport, the flight began after reprimand

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का नहीं बन पाया एयरपोर्ट, फटकार के बाद शुरू हुई फ्लाइट

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Airport couldn't become a standard of the International Airport, the flight began after reprimand
इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली

चंडीगढ़ एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्तर का अभी तक नहीं बनाया जा सका है। यात्रियों को यहां पर बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। हाईकोर्ट के दबाव में दो इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर दी गई लेकिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अब तक नहीं है। 

विज्ञापन


वहीं लिफ्ट, रेस्टोरेंट और एटीएम भी नहीं बढ़ाए गए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1400 करोड़ की लागत से तैयार किया गया। इसका उद्घाटन 10 सितंबर 2015 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद यहां से लोकल फ्लाइट चलती रही। हाईकोर्ट में याचिका के बाद एक साल पांच दिन बाद 15 सितंबर 2016 को शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन एयर इंडिया की ओर से किया गया।
विज्ञापन


वहीं, 26 सितंबर को दुबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट का संचालन किया गया। इन दोनों फ्लाइटों में यात्रियों की संख्या काफी है लेकिन अभी तक यहां की सुविधा से लोग खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नहीं हुआ है पूरा
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं बनाया गया
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  अभी तक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं बनाया गया। इसी कारण यहां से जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अगर एक घंटे पहले यहां पर इंट्री कर भी लेता है तो उसे शॉपिंग की सुविधा नहीं मिलती है। वहीं खाने के स्टैंडर्ड रेस्टारेंट भी नहीं हैं।  यहां यात्रियों की संख्या औसतन रोजाना 4 हजार है।

आईएलएस-3 नहीं लगाने से 6 बजे के बाद नहीं उड़ान भरती फ्लाइट

Airport couldn't become a standard of the International Airport, the flight began after reprimand
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मानक के अनुसार इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस)कैट -3 अभी तक इंस्टाल नहीं किया जा सका है। इसके कारण यहां पर शाम को 6 बजे के बाद विजिबिलिटी कम होने से विमान उड़ान नहीं भर सकते हैं। इस वजह से यहां पर रात में फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जबकि एयरपोर्ट की ओर से वाच ऑवर रात दस बजे का किया गया है । 

एटीएम में यदाकदा ही कैश
 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी एक एटीएम है। वह भी बाहर लगा हुआ है।  उसमें भी यदाकदा ही कैश होता है। एयरपोर्ट पर पांच एटीएम लगाने की बात है। तीन बाहर और दो एयरपोर्ट के भीतर। एटीएम की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक लिफ्ट के सहारे यात्री चल रहे हैं। एयरपोर्ट केबाहर से दो लिफ्ट और लगाई जानी थी लेकिन इस पर कोई काम नहीं किया जा सका है।

रनवे अभी तक नहीं कंपलीट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 11800 फीट रनवे बनना है। 11 हजार फीट रनवे बन चुका है लेकिन 800 फीट का निर्माण नहीं हो पाया है जिसके कारण इंटरनेशनल फ्लाइट की संख्या नहीं बढ़ाई  जा रही है। वहीं नए एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है।

लोकल कनेक्टिविटी नहीं बढ़ी
शहर केइंटरनेशनल एयरपोर्ट से लोकल कनेक्टिविटी नहीं बढ़ी है।  यहां से चेन्नई, पुणे, गोवा और हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की बात थी, लेकिन यह कनेक्टिविटी अभी तक नहीं बढ़ पाई है। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट सिंगापुर, बैकाक के लिए मार्च में शुरू की जानी है। इसके लिए भी तैयारी पूरी नहीं हो पाई है।

 इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सारी सुविधाएं जल्द पूरी की जाएंगी। इसके लिए तैयारी पूरी है। हम जल्द से जल्द एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को इंटरनेशनल सुविधाएं मुहैया कराएंगे। -सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed