फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   airforce declared dead to officers missing in an32 plane, pankaj nandal father interview

AN32 में लापता बेटे का इंतजार करेंगे पिता, वायुसेना घोषित कर चुकी मृत

Sat, 17 Sep 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 17 Sep 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
airforce declared dead to officers missing in an32 plane, pankaj nandal father interview
एएन32 विमान में लापता पंकज नांदल के पिता का इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
वायु सेना ने भले ही AN32 में विमान में लापता हुए यात्रियों को मृत घोषित कर दिया हो, लेकिन फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल के परिजन को इस पर यकीन नहीं।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि अभी कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे साबित हो कि मेरे बेटे की मौत हो चुकी है। इसे लेकर वायुसेना के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। यूनिट, हेडक्वार्टर और जरूरत पड़ी तो सरकार से फिर से जांच करने के लिए लिखा जाएगा।

दरअसल, सेक्टर-3 के रहने वाले पंकज नांदल वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर है। 22 जुलाई को लापता हुए  एन32 वायु सेना के विमान में पंकज भी सवार थे। तभी से पंकज के परिवार में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन


अब कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की समीक्षा के बाद वायु सेना की तरफ से पंकज के परिजनों को पत्र और प्रमाण पत्र भेजा गया। इसमें कहा गया है कि आपके बच्चे दुघर्टना में बुरी तरह से जख्मी हो गए थे, जिन्हें मृत माना गया है। ऐसे में बीमा व अन्य प्रशासनिक औपचारिकता पूरा की ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता कृष्ण नादंल ने बताई चौंकाने वाली बात

airforce declared dead to officers missing in an32 plane, pankaj nandal father interview
एएन32 विमान में लापता पंकज नांदल के पिता का इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
उधर, इस पूरे मामले को लेकर फ्लाइंग ऑफिसर के पिता कृष्ण नांदल ने बताया कि कई दिन पहले उनके पास यह पत्र और एक प्रमाण पत्र लेकर वायु सेना के अधिकारी आए थे, लेकिन उन्होंने उस पर कोई हस्ताक्षर नहीं किए।

उन्होंने बताया कि वायु सेना ने तलाश तो काफी की है, लेकिन अभी तक एक भी ऐसा प्रमाण नहीं मिला है, जिसकी वजह से उन्हें मृत मान लिया जाए। उन्होंने साफ कहा कि इस कार्रवाई से वह संतुष्ठ नहीं है। उनका बेटा पंकज जिंदा है और न्याय की मांग को लेकर वायु सेना के अधिकारियों से भी मिला जाएगा, जिससे दोबारा से तलाश शुरू हो सके।

13 नवंबर को कर रखी है पंकज की शादी तय
परिजनों ने पंकज की शादी 13 नवंबर को तय कर रखी है। पंकज के लापता होने से पहले परिवार में खुशी का माहौल था। सभी शादी की तैयारियों में लगे हुए थे, लेकिन लापता होने का पता चलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त और रिश्तेदार उनके घर दिलासा देने के लिए आ रहे हैं। परिजनों को उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द ही वापस जरूर आएगा।

पंकज के पिता ने हेडक्वार्टर को भी लिखा था पत्र

airforce declared dead to officers missing in an32 plane, pankaj nandal father interview
एएन32 विमान में लापता पंकज नांदल के पिता का इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
पंकज के पिता कृष्ण नांदल ने बताया कि कुछ दिन पहले हेडक्वार्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की जानकारी ली थी। तब बताया गया था कि विमान को खोजा जा रहा है। कुछ सुराग लगा है, जल्द ही एक नई रिसर्च टीम बनाकर खोज की जाएगी।

बताया कि यूनिट से मिली जानकारी में बताया गया था कि विमान के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। कृष्ण नांदल ने बताया कि जब टीमें लगातार कोशिश कर रहीं हैं और किसी भी हादसे का कोई सबूत नहीं मिला है तो कैसे माना जाए कि हादसा हुआ है। वायुसेना को प्रयास करने चाहिए और कई माता-पिता, भाई-बहन की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed