फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air ticket fair hiked by air companys before christmas and new year

क्रिसमस और नए साल पर महंगा हुआ हवाई सफर, नई रेट लिस्ट

Sun, 25 Dec 2016 11:21 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
air ticket fair hiked by air companys before christmas and new year
एयर फ्लाइट
क्रिसमस और नए साल पर हवाई सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके बुरी खबर। टिकटें महंगी हो गई हैं। दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों को तीन गुना से अधिक किराया देना पड़ रहा है। आईएलएस थ्री न होने के कारण दिल्ली और मुंबई की दो फ्लाइटें कैंसल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


वहीं फेस्टिवल सीजन से यात्रियों के बढ़ने के बाद टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धुंध के कारण सुबह 8:10 बजे से शाम 5:55 बजे ही फ्लाइट का संचालन होता है। अब दिल्ली और मुंबई की 18 फ्लाइटें चल रही हैं।
विज्ञापन


वहीं दो इंटरनेशनल फ्लाइटें दुबई और शारजाह के लिए चलाई जाती हैं। दिल्ली जाने के लिए रुटीन का टिकट 1800 से दो हजार के बीच होता है। वह क्रिसमस पर 6400 से 14 हजार 245 रुपये में मिल रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट का टिकट रुटीन में 2500 रुपये में मिल जाता था। अब यह 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक 8 से 12 हजार रुपये है। 25 दिसंबर के लिए इंडिगो का दिल्ली का किराया 16, हजार 472 रुपये हो गया है।

धुंध के चलते उठानी पड़ी रही लोगों को परेशानी

air ticket fair hiked by air companys before christmas and new year
airport
वहीं विस्तारा, जेट एयरवेज, इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से यह टिकट रुटीन में 26 से 29 दिसंबर का सात हजार रुपये का है। टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि न्यू ईयर और क्रिसमस के कारण टिकटों के दाम बढ़े हैं।

धुंध के कारण तीन फ्लाइट कैंसल हो गई हैं। इसी कारण टिकट महंगा मिल रहा। मुंबई जाने के लिए रुटीन में इस समय गो एयर का टिकट 13 हजार रुपये है। वही इंडिगो का 25 दिसंबर का टिकट 18445 है। इस कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

आईएलएस इंस्टॉल न होना भी कारण
अगर यहां आईएलएस थ्री इंस्टाल होता तो सुबह 7 बजे और 8:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट कैंसल नहीं होती। इससे दिल्ली के टिकट रेट नहीं बढ़ते। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसी कारण दाम बढ़े हैं।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) थ्री इंस्टाल न होने के कारण शाम को 5:55 बजे फ्लाइट का संचालन नहीं होता। इसी कारण सुबह और शाम के समय दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट नहीं चलती है। फ्लाइटों की कमी के कारण और फेस्टिवल सीजन के कारण टिकट के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed