फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Strike, Tension on Indo Pak Border, BSF in Ferozepur arrested an Indian near border out post

पंजाबः बीएसएफ ने फिरोजपुर में बॉर्डर से पकड़ा संदिग्ध शख्स, मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर

Fri, 01 Mar 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Mar 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Air Strike, Tension on Indo Pak Border, BSF in Ferozepur arrested an Indian near border out post
भारतीय नौजवान पकड़ा
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां फिरोजपुर में बीएसएफ ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है, जिससे मिले मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। बीएसएफ ने वीरवार की शाम बीओपी मब्बोके पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति से बरामद मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर मिले है।
विज्ञापन


बीएसएफ ने पूछताछ के बाद आरोपी को थाना ममदोट पुलिस के हवाले कर दिया है। ममदोट थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल की जाएगी। बीओपी मब्बोके पर तैनात बीएसएफ की 29 बटालियन के जवानों ने शाम चार बजे व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा।
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। तलाशी के दौरान जवानों को उक्त व्यक्ति के पास एक मोबाइल फोन मिला, फोन में जीएसटी ग्रुप के नाम से बने ग्रुप में आठ पाकिस्तानियों के मोबाइल नंबर मिले, इसके अलावा पंजाब के ग्रुप में छह पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और इस्लामिक ग्रुप में एक पाकिस्तानी नंबर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि युवक सरहदी गांवों शाल, बेडसीट बेचने का काम करता था। इस मामले में थाना ममदोट पुलिस ने बताया कि बीएसएफ द्वारा उन्हें युवक को सौंपा गया है।  उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी। पुलिस रिमांड के दौरान मोबाइल में पाकिस्तानी नंबरों के होने के बारे में व सरहदी गांव में उसकी उपस्थित के बारे में जांच-पड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed