फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air India changed the route of Amritsar to Birmingham flight

भारत-पाक के बीच तनाव का असर, अमृतसर की जगह दिल्ली से उड़ान भरेगी ये फ्लाइट

Tue, 26 Mar 2019 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Air India changed the route of Amritsar to Birmingham flight
सांकेतिक तस्वीर

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा ‘एयर स्पेस’ को बंद कर देने की वजह से अमृतसर-बर्मिंघम सीधी उड़ान का रूट एक बार फिर बदल दिया गया है। यह फ्लाइट बीते वर्ष एयर इंडिया ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू की थी। अमृतसर एयरपोर्ट को नजरअंदाज कर एयर इंडिया ने इस उड़ान को दिल्ली रूट से चलाना शुरू कर दिया है। एयर इंडिया के इस फैसले से विदेश में बसे पंजाबियों में भारी रोष है। 

विज्ञापन


श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अमृतसर-बर्मिंघम सीधी उड़ान विदेश में बसे पंजाबियों की पहली पसंद बन चुकी थी। उड़ान में किए गए बदलाव का मुख्य कारण भारत-पाकिस्तान के बीच का तनाव है। जब दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य हो जाएंगे तो यह उड़ान फिर अमृतसर से शुरू हो जाएगी।    

विज्ञापन

Air India changed the route of Amritsar to Birmingham flight
सांकेतिक तस्वीर

वहीं आम आदमी पार्टी ने उड़ान के रूट में किए गए बदलाव पर सख्त एतराज जताया है। पार्टी के एनआरआई विंग के प्रधान व एमएलए जय किशन रोड़ी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर नई दिल्ली हवाई अड्डे के साथ जुड़े कारपोरेट घरानों के व्यापारिक हित बचाए रखने का दबाव है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस बात को स्वीकार कर रही है कि अमृतसर-बर्मिंघम उड़ान लाभ में चल रही थी। 

वहीं अमृतसर विकास मंच के मुखिया समीप सिंह ने कहा कि एयर इंडिया इस उड़ान को यह कहकर बंद नहीं कर सकती कि पाकिस्तान सरकार द्वारा एयर स्पेस बंद कर देने से यह उड़ान घाटे में थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से चलने वाली कई इंटरनेशनल उड़ान घाटे में चल रही है लेकिन एयर इंडिया ने इन उड़ानों को तो रद्द नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed