फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air force fighter plane jaguar crash in haryana

वायुसेना का लड़ाकू विमान खेत में गिरा, धमाका

Sun, 08 Mar 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र) Updated Sun, 08 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
air force fighter plane jaguar crash in haryana

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान के खेत में गिरते ही जबरदस्त धमाका हुआ और आग लग गई। हादसा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव दाऊमाजरा के निकटवर्ती गांव लंडी में गुरुवार को हुआ।

विज्ञापन


विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने ग्रामीण रिहायशी क्षेत्र को बचाते हुए पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शी हरचरण सिंह निवासी लंडी ने बताया कि उन्होंने दोपहर लगभग सवा 1 बजे ने एक विमान को शाहाबाद से अंबाला की ओर जाते देखा। उस विमान से अचानक एक व्यक्ति पैराशूट से बाहर निकला और उसके निकलते ही विमान में आग लग गई। किसान के मुताबिक कुछ ही क्षण बाद ये विमान नीचे गिरा और ग्रामीण दलीप सिंह के गेहूं के खेत में जा धंसा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विमान के गिरने से जबरदस्त धमाका हुआ और चारों तरफ आग की लपटों के बीच मिट्टी भी बिखर गई। वहीं पायलट लगभग 500 मीटर दूर गांव लंडा के खेतों में सुरक्षित जा उतरा। वहां पर प्रत्यक्षदर्शी निशांत ने बताया कि पायलट विवेक चौधरी जख्मी हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने तत्काल दुर्घटना की सूचना अंबाला में वायु सेना के अधिकारियों को दी। उक्त हादसे के  20 मिनट के भीतर वायु सेना का हैलीकाप्टर घायल पायलट को इलाज के लिए अंबाला ले गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर अंबाला के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह, करनाल के आईजी हनीफ कुरैशी व वायु सेना के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों में जुट गए। धंसे विमान से रह-रहकर आग की लपटें निकल रही थी और हल्के-फुल्के धमाके भी होते रहे।

थोड़ी ही देर में विमान हादसे का समाचार पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया और आस-पास के गावों के अलावा शाहाबाद शहर के लोग भी भारी संख्या में दुर्घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए।

तकनीकी खराबी के चलते विमान में आग लगी

air force fighter plane jaguar crash in haryana

हालांकि इस दौरान हुए भारी जमावड़े को संभालने के लिए मिलिट्री पुलिस व स्थानीय पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अंबाला से पहुंचे फायर अधिकारी रमेश सिहाग ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं, जिनमें तीन अंबाला, एक शाहाबाद व एक थानेसर से आई हैं।

दुर्घटना के तीन घंटे बाद तक भी आग बुझाने के लिए कोई प्रयास सफल नहीं हो पाया, क्योंकि मौके पर फायर ब्रिगेड का पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था और साथ लगते खेतों के ट्यूबवेल बिजली न होने के कारण बंद पड़े थे।

अभ्यास के दौरान आई थी तकनीकी खराबी
घटनास्थल पर दमकल केंद्र के वाहन पहुंचने में सक्षम नहीं थे और नजदीक स्थित खेत में लगे ट्यूबवेल बिजली कट होने के कारण तुरंत कारगर साबित नहीं हुए। बताया गया है कि बिजली निगम के अधिकारियों को यहां कई बार कहने के बावजूद लगभग सवा तीन बजे बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी और उसके उपरांत टयूबवेल के माध्यम से दुर्घटना स्थल पर पानी पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ।

पायलट विवेक चौधरी वीरवार को एयरफोर्स के विमान में अभ्यास कर रहे थे। इस अभ्यास के दौरान जब ये विमान उड़ान पर था, तभी तकनीकी खराबी के चलते उक्त विमान में आग लगी थी, जिसकी भनक पाते ही पायलट विमान से कूद पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed