फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air force employee cheated in the name of selling second hand goods

Chandigarh News: वायु सेना के कर्मचारी को पुराना सामान बेचने के नाम पर ठगा

Thu, 06 Jul 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
air force employee cheated in the name of selling second hand goods
चंडीगढ़। भारतीय वायु सेना में तैनात विनोद कुमार ने साइबर सेल थाने में सरकारी आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह तबादले पर 25 दिसंबर 2022 में आगरा से चंडीगढ़ आए हैं। जीरकपुर में एक किराए के मकान में रहते हैं। घर में फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान की आवश्यकता के चलते वह पुराना सामान खरीदने के उद्देश्य से ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने लगे। उन्होंने प्रमोद कुमार के नाम से एक आईडी देख दिए गए नंबर पर पुराने सामान के लिए संपर्क किया। संपर्क करने पर मोबाइल पर बात कर रहे हैं व्यक्ति ने खुद को सेंट्रल गवर्नमेंट का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह सीआईएसफ में है और उसकी ड्यूटी एयरपोर्ट के पास है। शिकायतकर्ता के मुताबिक खरीदे जाने वाले सामान में डबल बेड, सोफा, सेंटर टेबल और मैट्रस शामिल थे। आरोपी में उससे एडवांस पेमेंट के तौर पर 20 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह उसके घर आएगा और सामान की गुणवत्ता देखने के बाद पूरी पेमेंट कर देगा। आरोपी ने कहा कि वह एयरपोर्ट क्षेत्र में नहीं आ सकता। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह खुद एयरफोर्स में है इसलिए उसके पास आ जाएगा। आरोपी ने कहा कि फर्नीचर 6 महीने पुराना है और एयरफोर्स को कर्मचारी होने के चलते उसे एडवांस पेमेंट देने की कोई आवश्यकता नहीं है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने सारा सामान घर भेजने की बात कहते हुए उससे उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आईडी कार्ड मांगा, लेकिन शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी सरकारी पहचान जाहिर करने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने उसे विश्वास में लेते हुए अपने व्हाट्सएप पर उसके सरकारी आईडी कार्ड की फोटो मंगवा ली। आरोपी के फोटो देखने और ठीक है कहने के बाद उसने भेजी गई फोटो को व्हाट्सएप पर डिलीट कर दिया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को गेट पास के नाम पर एक वीडियो क्लिप बनाकर भेजने के लिए कहा। इसके बाद उसे एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के नाम से एक कंप्यूटराइज राउंड स्टैंप बिल उसके मोबाइल पर आया । वीडियो भेजने के बाद एक नंबर से फोन आया और शिकायतकर्ता को जीएसटी के तौर पर 6500 रुपये भेजने के लिए कहा। गेट पास के लिए पैसे भेजने के बाद शिकायतकर्ता को आरोपी के जाल में फंसने का एहसास हुआ। आरोपी उसकी सरकारी आईडी आईडी का इस्तेमाल कर दूसरे लोगों को भी ठगी का शिकार बना रहा है। मामले में पीड़ित की शिकायत पुलिस को दी मामले में पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed