फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Force Day: Bhagwant Mann did not reach the program, Governor Purohit raised the question

Air Force Day : कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भगवंत मान, राज्यपाल पुरोहित ने उठाया सवाल

Sun, 09 Oct 2022 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

Air Force Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोपहर में सुखना लेक पर एयर शो देखा और शाम को राजभवन में सिविक रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल, केंद्रीय राज्यमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत तमाम वीवीआईपी उपस्थित रहे लेकिन राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नदारद रहे।

विज्ञापन
Air Force Day: Bhagwant Mann did not reach the program, Governor Purohit raised the question
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को शहर में थीं। उन्होंने दोपहर में सुखना लेक पर एयर शो देखा और शाम को राजभवन में सिविक रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल, केंद्रीय राज्यमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत तमाम वीवीआईपी उपस्थित रहे लेकिन राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नदारद रहे। इस पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सवाल उठाया है।
विज्ञापन


पंजाब राजभवन में शाम छह बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच से बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि हरियाणा की तरफ से राष्ट्रपति का अभिनंदन करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल उपस्थित हैं लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ की तरफ से वह राष्ट्रपति का धन्यवाद करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को भी न्योता दिया गया था जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया लेकिन उनकी कोई मजबूरी होगी जिसकी वजह से वह नहीं आ पाए। हालांकि कितना भी जरूरी काम हो कार्यक्रम में आना उनकी सांविधानिक जिम्मेदारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनवारीलाल पुरोहित जिस समय ये बातें कह रहे थे मंच पर राष्ट्रपति भी बैठी हुईं थीं। ऑडिटोरियम में पंजाब के कई मंत्री और विधायक भी बैठे हुए थे। राज्यपाल के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। बता दें कि विधानसभा सेशन के मुद्दे पर पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री और राज्यपाल आमने-सामने हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed