{"_id":"cbc424e1cb3d50137372eeb6301ecaea","slug":"air-flights-schedule-change-due-to-narendra-modi-arrival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ये रहेगा फ्लाइट्स का शेड्यूल, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ये रहेगा फ्लाइट्स का शेड्यूल, पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Oct 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
आपको नई दिल्ली या मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट जाना हो तो आप जरा समय से पहले निकलें। कहीं ऐसा न हो कि प्रधानमंत्री का काफिला आपकी यात्रा में व्यवधान पैदा कर दे।
विज्ञापन
स्पाइसजेट, एयर इंडिया, जेट एयरवेज, इंडिगो की फ्लाइट्स के लिए आप समय से दो घंटा पहले निकलें वरना आपकी फ्लाइट मिस हो सकती है। आमतौर से बोर्डिंग के लिए 45 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना होता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। ऐसी स्थिति में उस रूट को ब्लाक किया जाएगा जहां से प्रधानमंत्री जाएंगे।
एक रूट जीरकपुर और दूसरा रूट हाउसिंग बोर्ड चौक का है। दोनों ही स्थिति पर एयरपोर्ट को अप्रोच के लिए चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर ही जाम जैसी स्थिति होगी।
ये है शेड्यूल
स्पाइसजेट 9.45
एयर इंडिया 11.33
गो एयर 11.30
इंडिगो 11.58
जेट एयरवेज 12.58
इंडिगो 1.10