फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Flight Service for Kullu-Mnali from Chandigarh

चंडीगढ़-भुंतर चार्टर्ड विमान सेवा आज से

Tue, 01 Apr 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
Air Flight Service for Kullu-Mnali from Chandigarh
चंडीगढ़ और भुंतर हवाई अड्डा के बीच दो अप्रैल से शुरू हो रही एयर डेक्कन की चार्टर्ड विमान सेवा से पर्यटन कारोबार को उम्मीदों के पंख लग गए हैं।
विज्ञापन


एयर इंडिया की उड़ानें बंद होने के बाद से कुल्लू-मनाली के लिए हाई प्रोफाइल पर्यटकों की आमद न के बराबर रह गई थी, जिसका बुरा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा था। एयर डेक्कन का आठ सीटर विमान बंगलूरू से दिल्ली पहुंच गया, जहां से यह भुंतर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

इस बीच, एयर डेक्कन स्टाफ ने भुंतर एयरपोर्ट पर कामकाज भी संभाल लिया है। यह विमान चंडीगढ़ और भुंतर के बीच हर रोज तीन उड़ाने भरेगा और इसका किराया करीब आठ हजार रुपये होगा।
विज्ञापन


समर सीजन के दौरान भुंतर एयरपोर्ट से उड़ान से कुल्लू-मनाली के 1200 होटलियरों, 2200 टैक्सी चालकों और इस कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालयन बुल्स प्राइवेट लिमिटेड मनाली की ओर से शुरू की जा रही इस सेवा से कुल्लू-मनाली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर से एयरक्राफ्ट से मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

डेक्कन से छह माह का करार
भुंतर-चंडीगढ़ के बीच इस सेवा को लेकर कंपनी का एयर डेक्कन से छह माह का करार हुआ है। हिमालयन बुल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बुद्धि प्रकाश ठाकुर तथा पंकज बख्शी ने कहा कि करार के तहत एयरक्राफ्ट छह माह तक सेवाएं देगा।

करीब आठ हजार होगा किराया

भुंतर-चंडीगढ़ के बीच होने वाली एयर डेक्कन के एयरक्राफ्ट का किराया करीब आठ हजार रुपये होगा। कंपनी के मुताबिक चार्टर्ड विमान सेवा को शुरू करने का मकसद घाटी के पर्यटन को बढ़ावा देना है।


दिन में तीन उड़ान भरेगा एयरक्राफ्ट
 एक  अप्रैल को चार्टर्ड विमान भुंतर पहुंचेगा। दो अप्रैल से नियमित सेवा शुरू होगी।  समर सीजन के चलते एयरक्राप्ट भुंतर-चंडीगढ़ के बीच रोजाना तीन उड़ान भरेगा। बावजूद मांग अधिक रहने पर अतिरिक्त उड़ानें भी करवाई जाएंगी।
बुद्धि सिंह ठाकुर, निदेशक, बुल्स प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed