{"_id":"589bf9c94f1c1bc15537a9dc","slug":"air-companys-like-indigo-hiked-rate-of-air-flight-tickets-from-international-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवाई सफर करना हुआ महंगा, बढ़ाए गए टिकटों के रेट, ये रहीं नई कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सफर करना हुआ महंगा, बढ़ाए गए टिकटों के रेट, ये रहीं नई कीमतें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
indigo
- फोटो : indigo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए अब हवाई सफर करना अब महंगा रहेगा। कई विमान कंपनियों ने टिकटों के रेट बढ़ा दिए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डायरेक्ट हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट के टिकट तीन हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इंडिगो विमानन कंपनी ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किराया महंगा कर दिया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद लोग डायरेक्ट 2:20 घंटे में पहुंच सकते हैं।
हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट का किराया जहां 30 जनवरी को 3500 रुपये था, बुधवार (8 फरवरी) को 6531 रुपये में मिला। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुन कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से हैदराबाद की डायरेक्ट फ्लाइट पर ट्राईसिटी के लोगों ने बेहतरीन रिस्पांस दिखाया है। इससे पहले दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट ही लोगों को मिल पाती थी। इसकी अभी तक 100 सीटों की बुकिंग हो चुकी है।
टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि इंडिगो विमानन कंपनी लोगों के इंटरेस्ट को देखते हुए बढ़ा रही है। इसकी टिकट बुकिंग 27 जनवरी को खुली थी। उस समय हैदराबाद का विमान किराया 2500 रुपये था। शहर के लोगों का डायरेक्टर फ्लाइट के प्रति रुझान बढ़ने के कारण टिकट महंगा कर दिया गया है।

15 फरवरी तक सभी फ्लाइटों के टिकट महंगे
indigo
- फोटो : indigo
टूर एंड ट्रेवेल कंपनी के मालिक विनीत शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी तक दिल्ली, मुंबई और श्रीनगर की फ्लाइट के टिकट महंगे हैं। दिल्ली का टिकट जहां 20 फरवरी से 2500 रुपये का है, जबकि 15 फरवरी तक उसका किराया बढ़ाकर 6052 रुपये कर दिया गया है।
वहीं मुबई के टिकट अभी 7 हजार रुपये में मिल रहे हैं, जबकि 15 फरवरी के बाद पांच हजार रुपये का टिकट मिल रहा है। 20 फरवरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी क्योंकि दिल्ली की तीन फ्लाइटें इस दिन से शुरू हो जाएंगी। अभी फ्लाइटें कम होने के कारण टिकट केदाम में बढ़ोतरी की गई है।