{"_id":"5d01389fbdec220777255a46","slug":"aiims-mbbs-result-2019-released-chaitanya-get-all-india-fourth-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स एमबीबीएस रिजल्ट: चंडीगढ़ के चैतन्य ने हासिल की ऑल इंडिया चौथी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स एमबीबीएस रिजल्ट: चंडीगढ़ के चैतन्य ने हासिल की ऑल इंडिया चौथी रैंक
Thu, 13 Jun 2019 01:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
चैतन्य मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
एम्स एमबीबीएस का परिणाम देर शाम जारी कर दिया गया। इसमें चंडीगढ़ के चैतन्य मित्तल ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर परिवार के साथ शहर का नाम रोशन किया है। इसी के साथ वह ट्राइसिटी के टॉपर बने हैं। वहीं, मोहाली निवासी अमृतेश सिंह ग्रेवाल को ऑल इंडिया 12वीं रैंक मिली है। वह ट्राइसिटी के सेकेंड टॉपर हैं जबकि ईशान गुप्ता ने ऑल इंडिया में 14वीं रैंक व ट्राइसिटी में थर्ड पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन
इस परीक्षा में देशभर से तीन लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। चंडीगढ़ को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एमबीबीएस के लिए कुल 1207 सीटों पर दाखिले होंगे जो देशभर में स्थापित 15 एम्स में होंगे। चंडीगढ़ से भी चार हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था। नीट के रिजल्ट से बेहतर परिणाम इस रिजल्ट में आए हैं।
विज्ञापन
इससे विद्यार्थी भी खुश हैं। चैतन्य मित्तल को नीट में 261वीं रैंक हासिल हुई थी लेकिन इसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी टॉपर्स का कहना है कि नीट में जो गलतियां की थीं, उनको इस एग्जाम में सुधारा जिससे परिणाम भी बेहतर आए। 25 व 26 मई को इसका एग्जाम हुआ था।
विज्ञापन