{"_id":"5f02dae15ea72637c24f6f43","slug":"aiba-released-world-ranking-amit-panghal-in-first-place-and-manju-rani-in-second-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रैंकिंग में रोहतक के अमित पंघाल और मंजू रानी का जलवा, पहले और दूसरे स्थान पर काबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रैंकिंग में रोहतक के अमित पंघाल और मंजू रानी का जलवा, पहले और दूसरे स्थान पर काबिज
Mon, 06 Jul 2020 01:40 PM IST
ajay kumar
भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Haryana
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने रविवार देर रात महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी की विश्व रैंकिंग जारी की। जिसमें रोहतक के अमित पंघाल 52 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। वहीं रोहतक की ही मंजू रानी को 48 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान मिला है। महिला 51 किलोग्राम भार वर्ग में मैरी कॉम व 69 किलो भार वर्ग में लविलना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पुरुष 56 किलोग्राम में कवींद्र सिंह व महिला 57 किलो भार वर्ग में सोनिया को विश्व में चौथा स्थान मिला। विश्व रैंकिंग में भारत की कुल 13 महिला मुक्केबाजों ने व 8 पुरूषों ने रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले एआईबीए के भंग होने के कारण फरवरी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल ने विश्व रैंकिंग जारी की थी, जिसमें अमित पंघाल को प्रथम स्थान हासिल हुआ था। फरवरी में जारी रैंकिंग में 11 साल बाद कोई भारतीय शीर्ष पर पहुंचा था। अमित से पहले 2009 में विजेंद्र सिंह विश्व रैंकिंग में नंबर वन बने थे।
विज्ञापन