फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AIBA released world ranking, Amit Panghal in first place and Manju Rani in second place

विश्व रैंकिंग में रोहतक के अमित पंघाल और मंजू रानी का जलवा, पहले और दूसरे स्थान पर काबिज

Mon, 06 Jul 2020 01:40 PM IST
ajay kumar भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jul 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
AIBA released world ranking, Amit Panghal in first place and Manju Rani in second place
Haryana - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने रविवार देर रात महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी की विश्व रैंकिंग जारी की। जिसमें रोहतक के अमित पंघाल 52 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। वहीं रोहतक की ही मंजू रानी को 48 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान मिला है। महिला 51 किलोग्राम भार वर्ग में मैरी कॉम व 69 किलो भार वर्ग में लविलना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन


पुरुष 56 किलोग्राम में कवींद्र सिंह व महिला 57 किलो भार वर्ग में सोनिया को विश्व में चौथा स्थान मिला। विश्व रैंकिंग में भारत की कुल 13 महिला मुक्केबाजों ने व 8 पुरूषों ने रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले एआईबीए के भंग होने के कारण फरवरी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल ने विश्व रैंकिंग जारी की थी, जिसमें अमित पंघाल को प्रथम स्थान हासिल हुआ था। फरवरी में जारी रैंकिंग में 11 साल बाद कोई भारतीय शीर्ष पर पहुंचा था। अमित से पहले 2009 में विजेंद्र सिंह विश्व रैंकिंग में नंबर वन बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed