फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agriculture Minister said Government will soon increase the price of sugarcane

गन्ने के मूल्य में सरकार जल्द करेगी बढ़ोतरी : कृषि मंत्री

Tue, 31 Oct 2023 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister said Government will soon increase the price of sugarcane
कहा-पंजाब में गन्ना किसानों को होने वाले भुगतान की स्थिति ठीक नहीं है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि इस बार सरकार गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी करेगी। इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक कर मंजूरी ली जाएगी। गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ने का भाव देश में हमेशा सर्वाधिक रहा है। केवल एक बार पंजाब ने हमसे अधिक रेट बढ़ाया था, लेकिन पंजाब में गन्ना किसानों की भुगतान की स्थिति सही नहीं है, जबकि हरियाणा सरकार ने तो पिराई सीजन 2022-23 के दौरान गन्ना किसानों को 2819 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
उन्होंने कहा कि गन्ना पिराई सीजन 2021-22 के दौरान विभिन्न चीनी मिलों द्वारा 754.50 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई और चीनी की रिकवरी 9.47 प्रतिशत थी। जबकि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले गन्ने की पिराई और रिकवरी में वृद्धि है। गन्ना पिराई सीजन 2022-23 में विभिन्न चीनी मिलों द्वारा 770.73 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई तथा चीनी की रिकवरी 9.70 प्रतिशत रही। जबिक वर्ष 2023-24 में कुल 962 लाख क्विंटल गन्ने के उत्पादन का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पिराई सीजन 2022-23 के दौरान राज्य की विभिन्न चीनी मिलों द्वारा (केवल नारायणगढ़ शुगर मिल को छोड़कर) गन्ना किसानों को 2819 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। हालांकि, राज्य सरकार ने चीनी मिलों को लगभग 194 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी, ताकि किसानों को नुकसान न हो।
विज्ञापन

एक अन्य सवाल के जवाब में जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। पिछले वर्ष सितंबर-अक्तूबर इन दो महीनों में 2.23 मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित किया गया था। जबकि इस वर्ष 2.46 मीट्रिक टन खाद हम किसानों को दे चुके हैं। 50 हजार मीट्रिक टन का स्टॉक अभी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठे बयान देकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि वास्तविक्ता यह है कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक संजय जून, कृषि विभाग के निदेशक नरहरि सिंह बांगड़ सहित बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed