फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agreement between the Air Force and the Administration for the country's first heritage center today

देश के पहले विरासत केंद्र के लिए वायुसेना और प्रशासन के बीच समझौता आज

Fri, 03 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Agreement between the Air Force and the Administration for the country's first heritage center today
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बन रहे देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र के लिए शुक्रवार को वायुसेना और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे। इसमें प्रशासन, वायुसेना व केंद्र सरकार की जिम्मेदारियां तय होंगी। इसके बाद करीब ढाई महीने में संग्रहालय का काम पूरा किया जाएगा और 15 अगस्त को उद्घाटन किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रुप कैप्टन पीएस लांबा ने बताया कि वायुसेना के संग्रहालय को रक्षा, वित्त और गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को प्रशासन के साथ एमओयू होगा। संग्रहालय का काम 15 अगस्त से पहले पूरा करने की कोशिश की जा रही है। एमओयू में प्रशासन व वायुसेना की जिम्मेदारी तय हो जाएगी। इस पर भारत सरकार की मुहर होगी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में आकर्षण के 8 केंद्र होंगे जिसमें सबसे महत्वपूर्ण युद्ध में इस्तेमाल हुए विमान, सिम्युलेटर, रॉकेट्स, मिसाइल्स व अन्य होंगे। यहां लोग वायुसेना के इतिहास को पढ़ और देख पाएंगे।
विज्ञापन

वायुसेना के अधिकारी गाइड की भूमिका निभाएंगे। लोग सेना के शौर्य, युद्ध की कहानियां और इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जान सकेंगे। संग्रहालय में जल, थल और वायुसेना में निकली भर्ती और पात्रता की भी जानकारी दी जाएगी। यूटी प्रशासन के अधिकारियों के सामने प्रेजेंटेशन भी हो चुकी है। बता दें कि 27 अगस्त 2021 को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की उपस्थिति में चंडीगढ़ प्रशासन और वायुसेना के बीच इस विरासत केंद्र को बनाने के लिए सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले हफ्ते चंडीगढ़ पहुंचेगा मिग 21
गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ये विरासत केंद्र बनाया जा रहा है। ग्रुप कैप्टन लांबा ने बताया कि 1971 युद्ध में इस्तेमाल हुआ जहाज चंडीगढ़ पहुंच गया है। अगले एक हफ्ते के अंदर मिग 21 चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। केंद्र में विमान के मॉडल और हथियार प्रदर्शित होंगे लेकिन बड़ा आकर्षण फ्लाइट सिम्युलेटर होगा जो लोगों को एक विमान में होने का अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा एयरो इंजन, एयरक्राफ्ट, कियोस्क और अन्य वायु सेना आर्टिफैक्ट्स जिसमें मशीन/फिक्स्चर इत्यादि वायु सेना की उपलब्धियों और व्यक्तित्वों पर वीडियो, फिल्म सहित पर्याप्त प्रचार सामग्री और लोगों को जानकारी देने के लिए सेना की तरफ से गाइड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed