फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agniveer recruitment process will start from 13th February.

Chandigarh News: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 13 फरवरी से होगी शुरू

Sat, 10 Feb 2024 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment process will start from 13th February.
चंडीगढ़। भारतीय सेना अग्निवीर योजना के तहत 2024-25 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। हरियाणा के छह जिले अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों का पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च तक होगा। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सभी योग्य लाभार्थी अपना पंजीकरण ज्वाइनइंडियन.एनआईसी.इन वेबसाइट पर करवा सकते हैं। इसमें पुरुष वर्ग में अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) महिला वर्ग में (महिला मिलिट्री पुलिस) के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए चयनित विषयों में आईटीआई के योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया हैं। पहले चरण में 22 अप्रैल, 2024 से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed