फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AGM Murdered his Wife in Nawanshahr of Punjab

खौफनाक वारदात : असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने पत्नी की हत्या कर शव घर में जलाया, पूछने पर बताई ये वजह

Wed, 24 Feb 2021 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
AGM Murdered his Wife in Nawanshahr of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंजाब के नवांशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। रोपड़-फगवाड़ा मुख्य मार्ग और फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली जीआर इंफ्रा कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने मंगलवार को शक के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को जला दिया। कंपनी के अन्य अधिकारियों की सूचना पर थाना बंगा सिटी पुलिस ने घर से अधजला शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के उमारिया जिले के गांव कुछ माट्ठा निवासी अनिल कुमार जीआर इंफ्रा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। कंपनी बंगा में फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी अपनी पत्नी अनुपमा और तीन बच्चों के साथ बंगा की एनआरआई कालोनी में रहा है। मंगलवार शाम अनिल कंपनी के दफ्तर में अपने आठ वर्ष के लड़के, पांच वर्ष की लड़की और तीन वर्ष के लड़के साथ पहुंचा। वहां उसने तीनों बच्चों के साथ खाना खाया। इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अनिल कुमार से उसकी पत्नी के साथ न आने के बारे में पूछा। लेकिन उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद अनिल ने अपने एक सीनियर अधिकारी को बताया कि उसे अपनी पत्नी अनुपमा पर शक था। इसके चलते उसने अनुपमा का गला घोंट दिया है। इसके बाद शव को जला दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक इसके बाद कंपनी के अधिकारी बलबीर सिंह ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने एनआरआई कालोनी स्थित आरोपी के घर से अनुपमा का अधजला शव बरामद कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कंपनी के अधिकारी बलबीर सिंह की शिकायत के आधार पर अनिल कुमार के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed