फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Age of change .. It is very important for teachers to be proficient in digital medium: Prof. Tomar

बदलाव का युग.. शिक्षकों का डिजिटल माध्यम में दक्ष होना बेहद जरूरी : प्रो. तोमर

Wed, 20 Jan 2021 10:41 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Age of change .. It is very important for teachers to be proficient in digital medium: Prof. Tomar
चंडीगढ़। आज का युग बदलाव का युग है और इसमें हमें शिक्षा के क्षेत्र में भी नए प्रयोग करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के साथ प्रभावी संवाद बनाने के लिए न सिर्फ डिजिटल माध्यमों का उपयोग जरूरी है बल्कि डिजिटल माध्यमों में शिक्षकों को भी दक्षता हासिल करनी होगी। यह बात बुधवार को एचआरडीसी के मानद निदेशक प्रो. एसके तोमर ने कही। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के यूजीसी-मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) की ओर से शिक्षकों के लिए आयोजित एक सप्ताह के ऑनलाइन शिक्षक विकास कार्यक्रम के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम से इस दिशा में प्रतिभागियों को सहायता मिली होगी। इस कार्यक्रम में आठ राज्यों के कई शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य वक्ता व शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर नंदिता सिंह ने डिजिटल संचार, मल्टीटास्किंग और ध्यान विषय पर कहा कि डिजिटल युग में एकाग्रता बनाना बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने इस संदर्भ में योग और अध्यात्म की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम की समन्वयक व जन संचार अध्ययन स्कूल की सहायक प्रोफेसर डॉ. भवनीत भट्टी ने सात दिनों के कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ डिजिटल माध्यमों से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया, बल्कि स्वास्थ्य, कानून, साहित्य आदि विषयों के विशेषज्ञों को भी विशेष रूप से निमंत्रित किया गया। एचआरडीसी की उपनिदेशक डॉ. जयंती दत्ता ने कार्यक्रम को सफलता से पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वो पीयू के इस केंद्र के साथ सहयोग बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed